स्पोर्ट्स डेस्क12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ऑस्ट्रेलिया ने एशेज के चौथे टेस्ट में इंग्लैंड को जीत के लिए 175 रन का टारगेट दिया है। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे मुकाबले के दूसरे दिन शनिवार को ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी में 132 रन ऑलआउट हो गई।
पहले दिन ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 152 रन पर ऑलआउट हो गई, जबकि इंग्लैंड की टीम 110 रन ही बना सकी। इस तरह ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 42 रन की बढ़त मिली थी।
ट्रैविस हेड टीम के लिए दूसरी पारी में टॉप स्कोरर रहे। उन्होंने 46 रन पारी खेली। कप्तान स्टीव स्मिथ नाबाद 24 और कैमरन ग्रीन ने 19 रन बनाए। आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके, इसमें तीन तो शून्य पर आउट हुए। इंग्लैंड के लिए ब्रायडन कार्स ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।

लंच तक गिर गए थे 6 विकेट दूसरे दिन लंच तक इंग्लैंड के गेंदबाजों ने महज 25 ओवर में ऑस्ट्रेलिया के 6 विकेट गिरा दिए थे। लंच तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 98/6 था। लंच के समय क्रीज पर स्टीव स्मिथ 16 रन और कैमरन ग्रीन 6 रन बनाकर नाबाद थे। इस दौरान इंग्लैंड को झटका तब लगा, जब तेज गेंदबाज गस एटकिंसन हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण सत्र के बीच मैदान छोड़कर बाहर चले गए।
पहले दिन 20 विकेट गिरे

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट मेलबर्न में खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन शुक्रवार को इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 152 रन पर ऑलआउट हो गई, जबकि इंग्लैंड की टीम 110 रन ही बना सकी। इस तरह ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 42 रन की बढ़त मिली।
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 45.2 ओवर में इंग्लैंड की पहली पारी 29.5 ओवर में खत्म हुई। यानी 75.1 ओवर में 20 विकेट गिर गए। यह 123 साल में पहली बार है, जब एशेज के दौरान मेलबर्न में पहले ही दिन इतने विकेट गिरे हों। इससे पहले 1901-02 में पहले दिन 25 विकेट गिरे थे। पढ़ें पूरी खबर…



