झालावाड़ के ग्रामीण इलाकों में 5 घंटे बंद रहेगी बिजली: 6 जनवरी को एयरपोर्ट, गागरोन फोर्ट समेत कई जगह मेंटेनेंस कार्य – jhalawar News



झालावाड़ में 6 जनवरी, मंगलवार को ग्रामीण इलाकों में पांच घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

झालावाड़ में 6 जनवरी, मंगलवार को ग्रामीण इलाकों में पांच घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेवीवीएनएल) ने मेंटेनेंस कार्य के कारण यह घोषणा की है।

.

निगम झालावाड़ के अभियंता अशोक कुमार से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। यह कटौती 33 केवी बुडमण्डावर लाइन पर होने वाले आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण की जा रही है।

इस दौरान 33/11 केवी सब-स्टेशन कोलाना जीएसएस से जुड़े गागरोन, बुढ़ मण्डावर, मण्डावर ग्रामीण, गोवर्धनपुरा, मुंडेरी, कोलाना एयरपोर्ट और होटल मिस्टीन जैसे क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

इसके अतिरिक्त, 33/11 केवी सब-स्टेशन से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों से जुड़े समस्त ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति भी पांच घंटे तक बाधित रहेगी।



Source link