कोटा में नयापुरा रोडवेज बस स्टैंड के बाहर एक बिजली की केबल बस की छत में उलझ गईं। जिस कारण बिजली का पोल व वहां लगा ट्रांसफार्मर तिरछा हो गया। और अचानक से तेज धमाका हुआ। आसपास की बिजली गुल हो गईं। सड़क के बीचों बीच बिजली की केबल लटकने से रोडवेज़ बसों की आवाजही प्रभावित हुई। घटना तड़के साढ़े 5 बजे के आसपास की है। सूचना पर निजी बिजली कंपनी KEDL के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। मरम्मत का काम शुरू किया। नयापुरा बस स्टैंड इलाके में सुबह से बिजली बंद है। स्थानीय निवासी व कर्मयोगी सेवा संस्थान भारत भवन के संस्थापक अध्यक्ष राजाराम जैन कर्म योगी ने बताया नयापुरा रोडवेज बस स्टैंड के बाहर स्थित रैन बसेरे के कॉर्नर पर एक ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। ट्रांसफार्मर के खंभे से बिजली की केबल निकल रही है। केबल की ऊंचाई कम होने के कारण सवेरे 5:30 के लगभग एक वोल्वो बस की छत से उलझ कर पूरे ट्रांसफार्मर को एक झटके में ही नीचे गिरा दिया। जिससे आसपास की लाइट बंद हो गईं। गनीमत रही सुबह के वक्त ट्रैफिक व लोगों का आवागमन नहीं था। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इस ट्रांसफार्मर में पहले भी दो बार भीषण आगजनी हो चुकी। ट्रांसफार्मर पर बंदर और पक्षियों की मौत हो चुकी। KEDL के टेक्निकल हेड वेंकटेशन कोड़ी ने बताया सुबह के वक्त बिजली की केबल किसी बड़ी बस की छत में उलझ गईं। जिस कारण पोल व ट्रांसफार्मर टेढ़ा हो गया। सुबह से टीम मौके पर काम में लगी हुई है। ट्रांसफार्मर चार्ज हो गया। शाम 5 बजे तक लाइट चालू हो जाएगी। —————————– ये खबर भी पढ़े- कोटा में ट्रांसफार्मर में धमाका, आग लगी:घरों में दौड़ा हाई वोल्टेज करंट, बिजली के मीटर, टीवी, फ्रिज, सीसीसीवी कैमरे जल गए कोटा शहर के महावीर नगर विस्तार योजना सेक्टर-1 में ट्रांसफार्मर में धमाके के साथ आग लगने से हड़कंप मच गया। दहशत में लोग घरों से बाहर निकल आए। हाई वोल्टेज से लोगों के घरों में लगे बिजली के उपकरण जल गए। कॉलोनी की बिजली बंद हो गईं। स्थानीय लोगों ने मिट्टी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। खबर पढ़े
Source link
कोटा में बस की छत में उलझी बिजली की केबल: पोल व ट्रांसफार्मर तिरछा हुआ, नयापुरा बस स्टैंड की घटना, हादसा टला – Kota News
- Share



