झारखंड में शीतलहर का असर आज भी जारी:  आज और कल 12 जिलों में शीतलहर, यलो अलर्ट जारी, देवघर में विजिबिलिटी 400 मीटर – Ranchi News

झारखंड में शीतलहर का असर आज भी जारी: आज और कल 12 जिलों में शीतलहर, यलो अलर्ट जारी, देवघर में विजिबिलिटी 400 मीटर – Ranchi News


झारखंड में आज सुबह घने कोहरे और सिहरन भरी ठंड के साथ दिन की शुरुआत हुई है। राजधानी रांची समेत कई जिलों में दृश्यता घट गई है। उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं की वजह से तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय र

.

उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं की वजह से तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है।

पहाड़ों पर जारी बर्फबारी का सीधा असर झारखंड के मौसम पर पड़ रहा है। दिन में धूप निकलने के बावजूद कनकनी बनी रहेगी। सुबह और रात में ठिठुरन बढ़ेगी। नए साल की दहलीज पर खड़ा झारखंड कड़ाके की ठंड की चपेट में है।

12 जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट

साल 2025 की विदाई और 2026 के स्वागत के बीच मौसम का मिजाज सख्त बना रहेगा। मौसम केंद्र रांची ने 25 और 26 दिसंबर को राज्य के 12 जिलों में शीतलहर को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा, चतरा, पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा और गुमला शामिल हैं।

दिन का तापमान भी सामान्य से नीचे रहने के कारण ठिठुरन और बढ़ेगी।

दिन का तापमान भी सामान्य से नीचे रहने के कारण ठिठुरन और बढ़ेगी।

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट हो सकती है। 27 दिसंबर को शीतलहर से थोड़ी राहत मिलने के संकेत हैं, लेकिन ठंड का असर बरकरार रहेगा। दिन का तापमान भी सामान्य से नीचे रहने के कारण ठिठुरन और बढ़ेगी।

गुमला सबसे ठंडा, विजिबिलिटी घटी

राज्य में गुमला सबसे ठंडा जिला बना हुआ है, जहां न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। गुमला में पारा 3 डिग्री से नीचे जाने की भी संभावना जताई गई है। राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री गिरकर 22.4 डिग्री पर पहुंच गया, जो सामान्य से कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 1 डिग्री की गिरावट के साथ 8.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

28 दिसंबर तक सुबह के समय घने कोहरे की संभावना जताई है।

28 दिसंबर तक सुबह के समय घने कोहरे की संभावना जताई है।

डालटनगंज में न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री और बोकारो में 1.3 डिग्री तक गिरा है। रांची के कांके क्षेत्र में अधिकतम तापमान 20.5 और न्यूनतम 4 डिग्री दर्ज हुआ। कोहरे का असर भी साफ दिख रहा है। देवघर में दृश्यता 400 मीटर, जबकि रांची और जमशेदपुर में 500 मीटर तक सिमट गई है। मौसम विभाग ने 28 दिसंबर तक सुबह के समय घने कोहरे की संभावना जताई है।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट