फिलीपींस में 7.5 तीव्रता का भूकंप:  सुनामी की चेतावनी जारी; फिलहाल नुकसान की जानकारी नहीं

फिलीपींस में 7.5 तीव्रता का भूकंप: सुनामी की चेतावनी जारी; फिलहाल नुकसान की जानकारी नहीं


मनीला3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फिलीपींस के दक्षिणी इलाके मिंडानाओ में 7.5 तीव्रता का भूकंप आया है। इसके चलते सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। इससे पहले इसकी तीव्रता 7.4 बताई गई थी।

फिलीपींस की भूकंप विज्ञान एजेंसी ने कई और झटकों की चेतावनी दी है। आधे घंटे में 5.9 तीव्रता और 5.6 तीव्रता के कई झटके महसूस किए गए हैं।

एजेंसी का कहना है कि विनाशकारी सुनामी आने की आशंका है। सुनामी लहरों की ऊंचाई एक मीटर से ज्यादा हो सकती है।

मध्य और दक्षिणी फिलीपींस के तटीय शहरों में रहने वाले लोगों को तत्काल ऊंचे स्थानों पर चले जाने की सलाह दी गई है। फिलहाल किसी तरह के नुकसान के जानकारी नहीं है।

इससे पहले 30 सितंबर को फिलीपींस के सेबू प्रांत में 6.9 तीव्रता का भूकंप आया था। इसमें 69 लोगों की मौत हो थी, जबकि करीब 150 घायल हुए थे।

भूकंप से जुड़ी तस्वीरें…

भूकंप के बाद एक बिल्डिंग की छत गिरती नजर आई। इस दौरान एक शख्स खुद को बचाने के लिए छुपने की कोशिश करते दिखा।

भूकंप के बाद एक बिल्डिंग की छत गिरती नजर आई। इस दौरान एक शख्स खुद को बचाने के लिए छुपने की कोशिश करते दिखा।

भूकंप को झटकों के दौरान लोग खुद को संभालने के लिए सड़क पर लेटे नजर आए।

भूकंप को झटकों के दौरान लोग खुद को संभालने के लिए सड़क पर लेटे नजर आए।

फिलीपींस भूकंप से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंडोनेशिया ने भी सुनामी की चेतावनी जारी की

फिलीपींस में आए भूकंप के बाद इंडोनेशिया ने भी कई क्षेत्रों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक इंडोनेशिया ने उत्तरी सुलावेसी और पापुआ क्षेत्रों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है।

11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फिलीपींस में 7.5 तीव्रता का भूकंप

फिलीपींस के दक्षिणी इलाके मिंडानाओ में 7.5 तीव्रता का भूकंप आया है।

खबरें और भी हैं…



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट