उकलाना के गांव पाबड़ा में पत्रकारों को संबोधित करते पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला।
हरियाणा में मौजूदा कानून व्यवस्था पर टिप्पणी करते हुए पूर्व डिप्टी CM ने डीजीपी ओपी सिंह पर हमला बोला है। हिसार के गांव पाबड़ा में पत्रकार वार्ता में दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जिस प्रकार मौजूदा डीजीपी काम कर रहे हैं, और एक साथ 2000 अपराधियों को पकड़ने
.
उन्होंने पूछा कि “क्या ये अपराधी पहले सरकार के संरक्षण में बाहर घूम रहे थे? और क्या अब सरकार डीजीपी को एक्सटेंशन देने की तैयारी कर रही है?” उन्होंने आरोप लगाया कि जब कोई अपराधी पहले से जेल में बंद है, तो उसे अलग-अलग मुकदमों में दिखाकर गिरफ्तारी के आंकड़े बढ़ाए जा रहे हैं। असलियत यह है कि वास्तविक कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर अंकुश लगाने की दिशा में ठोस कदम उठाने के बजाय केवल संख्या बढ़ाने की नीति अपनाई जा रही है।
वहीं पत्रकार वार्ता में पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बताया कि जेजेपी के स्थापना दिवस पर जुलाना में होने वाली रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। पूरे प्रदेश के 6800 गांवों और 140 निकायों में जाकर लोगों को निमंत्रण दिया जा रहा है।
उकलाना के गांव पाबड़ा में पत्रकारों से बातचीत करते दुष्यंत चौटाला।
दुष्यंत चौटाला के प्रेस कान्फ्रेंस की 3 बड़ी बातें…
- आरएस यादव प्रकरण पर बोले: “वो एक दौर था, जिसने सब देख लिया” : आईपीएस आरएस यादव को पीटने के मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा कि “वो एक दौर था। उस समय किसने क्या किया और क्या नहीं किया, यह सब इतिहास का हिस्सा है। हम उस समय बहुत छोटे थे, लेकिन हमें आज भी याद है जब हमारे सिरसा स्थित घर पर 200–250 पुलिसकर्मी पहुंचे थे। यहां तक कि मेरे ड्राइवर को उठाकर ले गए, उस पर धारा 407 लगाई गई, उसे उल्टा लटकाकर पीटा गया और पूरे सिरसा में घुमाया गया था। उस व्यक्ति ने क्या किया और उसके साथ क्या हुआ, यह सब अतीत की घटनाएं हैं।”
- एमडीयू प्रशासन पर इनसो करवाएगी धोखाधड़ी का केस दर्ज : दुष्यंत ने कहा कि रोहतक एमडीयू प्रशासन ने अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने के लिए विश्वविद्यालय प्रांगण को राजनीतिक अखाड़ा बना दिया। जिसके चलते एमडीयू की गिरती रैंकिंग को छिपाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन नैक से मान्यता लेने की हिम्मत नहीं जुटा पाया और इसकी प्रक्रिया को पूरा नहीं किया। इसके कारण दूरस्थ शिक्षा व मिलने वाली वित्तीय सहायता भी प्रभावित हो सकती है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (INSO) जल्द ही रोहतक पुलिस में एमडीयू प्रशासन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाएगी।



