कोटा में गृह क्लेश में युवती ने सुसाइड किया:  कमरें में जाकर फांसी लगाई, 5 भाइयो में इकलौती थी – Kota News

कोटा में गृह क्लेश में युवती ने सुसाइड किया: कमरें में जाकर फांसी लगाई, 5 भाइयो में इकलौती थी – Kota News


कोटा शहर के रेलवे कॉलोनी थाना इलाके में गृह क्लेश के चलते एक युवती ने सुसाइड कर लिया। घटना देर शाम 5 बजे के आसपास की है। आज एमबीएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। युवती राखी वर्मा (30) गली नम्बर 7,पूनम कॉलोनी की रहने वाली

.

6 भाई बहन में राखी इकलौती थी।

भाई सूरज ने बताया कि 6 भाई बहन में राखी इकलौती थी। उसने 8 वीं के बाद पढ़ाई छोड़ रखी थी। शुक्रवार दोपहर 4 बजे करीब घर पर मम्मी,छोटा भाई व राखी मौजूद थी। अक्सर सभी के घरों में छोटी मोटी बातों पर झगड़ा होता रहता है। हमारे घर में भी छोटी मोटी बात पर झगड़ा हुआ। जिसके बाद राखी कमरें में चली गई। उसने कमरें जाकर पंखे से फांसी लगा ली। पता लगने पर उसे नीचे उतारकर इलाज के लिए एमबीएस हॉस्पिटल लाए। ड्यूटी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

रेलवे कॉलोनी थाना हेड कांस्टेबल महेंद्र राखी पुत्री बाबूलाल अपने परिवार के साथ रहती थी। देर शाम उसने फांसी लगा ली। फिलहाल सुसाइड के कारण सामने नहीं आए है। परिजनों की रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट