सिरसा जिले के डबवाली में पुलिस ने लाखों रुपए का 20 किलो 370 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है। इस मामले में मुख्य तस्कर सहित दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार नशा तस्करों की पहचान परविंदर सिंह उर्फ पिंदू और गौतम उर्फ गोटी के रूप में हुई है। दोनों मंडी डबवाली के निवासी हैं। एएनसी स्टाफ डबवाली के प्रभारी एएसआई रणजोध सिंह ने बताया कि 18 अप्रैल 2026 को वे अपनी टीम के साथ नागरिक अस्पताल मंडी डबवाली में मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि परविंदर सिंह उर्फ पिंदू डोडा पोस्त की तस्करी करता है। आज वह अपने घर से तस्करी के लिए निकलने वाला है। सूचना के आधार पर टीम जेएमसी स्कूल मंडी डबवाली वाली गली में पहुंची, जहां एक मकान से एक व्यक्ति प्लास्टिक का कट्टा कंधे पर लिए निकला। 20 किलो 370 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद जिसे शक की बिनाह पर उन्होंने युवक को काबू कर नियमानुसार कट्टे सहित तलाशी ली, तो उक्त शख्स के पास 20 किलो 370 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ थाना शहर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई है । तत्परता से मुख्य तस्कर भी काबू एएनसी प्रभारी ने बताया कि आरोपी परविन्दर सिंह उर्फ पिन्दू से जब उक्त डोडा पोस्त बारे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि यह डोडा पोस्त वह आरोपी गौतम उर्फ गोटी निवासी मंडी डबवाली से ही लेकर आया था। जिस पर उनकी टीम ने तत्परता दिखाते हुए उक्त जानकारी के आधार पर महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए आरोपी गौतम को किलियांवाली बस अड्डे से काबू कर लिया।
Source link