पर्यावरण संरक्षण के लिए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान की शुरुआत की।
मधुबनी जिला प्रशासन ने पर्यावरण संरक्षण के लिए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान की शुरुआत की। शिवगंगा बालिका +2 उच्च विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा ने पौधारोपण किया। शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों ने भी पौधे लगाए।
.
जिला पदाधिकारी ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए आदर्श समाज का निर्माण विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान देने से होगा। उन्होंने बताया कि अधिक पौधे लगाने से ऑक्सीजन, भोजन और संतुलित पर्यावरण सुनिश्चित होगा। यह अभियान राष्ट्रीय स्तर पर चल रहा है और मधुबनी जिला प्रशासन इसे आगे बढ़ाएगा।
कार्यक्रम के दौरान डीएम ने कक्षा 9 की छात्रा से उनकी पढ़ाई के बारे में चर्चा की। उन्होंने बच्चों को ‘खरगोश और कछुआ’ की कहानी सुनाकर सतत प्रयास और धैर्य का महत्व समझाया।
कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी अक्षय कुमार पांडेय, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सुभम कसौधन, शिक्षा विभाग के अन्य पदाधिकारी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक और शिक्षक उपस्थित रहे।