गुजरात विधानसभा के डिप्टी स्पीकर ने दिया इस्तीफा:  जेठाभाई भरवाड ने व्यस्त कार्यक्रम और अन्य जिम्मेदारियों का हवाला दिया – Gujarat News

गुजरात विधानसभा के डिप्टी स्पीकर ने दिया इस्तीफा: जेठाभाई भरवाड ने व्यस्त कार्यक्रम और अन्य जिम्मेदारियों का हवाला दिया – Gujarat News


मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को अपना इस्तीफा सौंपते हुए जेठाभाई भरवाड।

गुजरात विधानसभा के उपाध्यक्ष जेठाभाई भरवाड ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके पीछे उन्होंने अपने व्यस्त कार्यक्रम और अन्य जिम्मेदारियों का हवाला दिया। इस्तीफे के दौरान मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा और सं

.

75 वर्षीय भरवाड़ को जेठाभाई अहीर के नाम से भी जाना जाता है। वह पंचमहल जिले की शेहरा विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं और वहां से लगातार छह बार विधायक रह चुके हैं। वरिष्ठ भाजपा विधायक सितंबर 2021 में पहली बार विधानसभा के उपाध्यक्ष चुने गए थे और वह 2022 के विधानसभा चुनावों के बाद वह एकबार फिर इस पद पर निर्वाचित हुए थे। इसके अलावा वह पंचमहाल डेयरी के अध्यक्ष भी हैं जो सहकारी क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ को दर्शाता है।

जेठाभाई अहीर पंचमहल जिले की शेहरा विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं।

वह पंचमहाल डेयरी के अध्यक्ष भी हैं, जो सहकारी क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ को दर्शाता है।

वह पंचमहाल डेयरी के अध्यक्ष भी हैं, जो सहकारी क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ को दर्शाता है।

जेठाभाई का मार्गदर्शन पहले भी प्राप्त हुआ है और आगे भी प्राप्त होता रहेगा – जीतू वाघानी। जेठाभाई भरवाड़ के इस्तीफे को लेकर भाजपा नेता जीतू वाघानी ने कहा कि जेठाभाई भाजपा के सर्वमान्य और सम्मानित नेता हैं और आज भी जनता के दिलों में बसे हैं। समय की कमी के कारण उन्होंने कई बार पार्टी को अपना इस्तीफा सौंपा था।

जेठाभाई के प्रयासों से ही दुग्ध समितियों को पंचमहल डेयरी से सीधे धन प्राप्त हो रहा था, जो किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध हुआ है। जीतू वाघानी ने बताया कि आज अध्यक्ष के आवास पर जेठाभाई ने स्वेच्छा से उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट