हरियाणा के नूंह जिले में रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर महाकाल की पालकी एवं रथ यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा का आयोजन महाकाल संकीर्तन सेवा समिति पुन्हाना द्वारा किया जा रहा है। यात्रा को लेकर क्षेत्र में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। रथ यात्रा की शुरुआत नथिया देवी मंदिर से होगी, जहां पूजा-अर्चना के बाद पालकी रवाना की जाएगी। यह यात्रा लगभग चार किलोमीटर का मार्ग तय कर प्राचीन श्री श्रृंगेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेगी। यात्रा मार्ग में भगवान शिव की झांकियां, रथ और पालकी मुख्य आकर्षण होगी। पुन्हाना डीएसपी होंगे शामिल समिति सदस्य सतीश शर्मा और वेद प्रकाश ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रबंध किए गए हैं। यात्रा मार्ग में पुष्प वर्षा, प्रसाद वितरण और पेयजल की व्यवस्था रहेगी। व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए फलाहार की भी तैयारी की जा रही है। कार्यक्रम के दौरान पुन्हाना डीएसपी जितेंद्र राणा के परिवार द्वारा महाकाल की पालकी की आरती की जाएगी। मंदिर परिसर के पास सफाई करवाई इस बीच, हिंदू संगठनों ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि यात्रा मार्ग में पड़ने वाली मीट और बिरयानी की दुकानों को यात्रा के दौरान बंद रखा जाए। उनका कहना है कि इससे धार्मिक भावनाओं का सम्मान बना रहेगा। सिंगार के सरपंच संकित ने बताया कि गांव में यात्रा का स्वागत किया जाएगा और मंदिर परिसर के आसपास साफ-सफाई करवा दी गई है।
Source link
हिंदू संगठनों की मीट-बिरयानी की दुकानें बंद रखने की मांग: नूंह में महाकाल की पालकी यात्रा कल; सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध – Nuh News
- Share



