डीग पुलिस ने ऑपरेशन शिकंजा में 18 वांछित पकड़े:  चोरी, लूट और डकैती सहित गो तस्करी, हत्या के प्रयास में थे फरार – Deeg News

डीग पुलिस ने ऑपरेशन शिकंजा में 18 वांछित पकड़े: चोरी, लूट और डकैती सहित गो तस्करी, हत्या के प्रयास में थे फरार – Deeg News




डीग पुलिस ने ‘ऑपरेशन शिकंजा’ के तहत 18 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह अभियान एसपी ओमप्रकाश मीणा के निर्देश पर 1 फरवरी से चलाया जा रहा है। इन अपराधियों को चोरी, लूट, डकैती, गो तस्करी, दहेज और हत्या के प्रयास जैसे विभिन्न मामलों में पकड़ा गया है। गिरफ्तारियां डीग जिले के नगर, सीकरी, गोपालगढ़, पहाड़ी, जुरहरा, कामा, कैथवाड़ा, जालुकी खोह और कुम्हेर थानों की पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर की गई हैं। पुलिस फरार चल रहे अपराधियों को पकड़कर जेल भेज रही है। इसके अतिरिक्त, साइबर अपराधियों को ‘ऑपरेशन एंटी वायरस’ अभियान के तहत उनकी लोकेशन के आधार पर गिरफ्तार किया जा रहा है। डीग पुलिस की इस कार्रवाई से जिले में अपराध नियंत्रण में मदद मिल रही है।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट