समस्तीपुर में ससुराल में मिली विवाहिता की लाश: पिता बोले- 2 भर गोल्ड के लिए गला घोंट दिया, शादी में 16 लाख कैश दिया था – Samastipur News




समस्तीपुर में संदिग्ध हालात में विवाहिता की ससुराल में मौत हो गई। मायके पक्ष ने दहेज के लिए गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान नीतीश यादव की पत्नी भारती कुमारी(25) के तौर पर हुई है। घटना सिंघिया थाना क्षेत्र के कवलासी गांव की है। बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था पिता अशोक यादव ने बताया कि 3 साल पहले बेटी की शादी पूर्व मुखिया अमरजीत कुमार यादव के पुत्र नीतीश के साथ की थी। आठ महीने का नाती है। शादी16 लाख कैश और 10 भर सोना(गोल्ड) में तय हुई थी। 2 भर सोना बाद में देने की बात हुई थी। जिसको लेकर ससुराल वाले मेरी बेटी को ताना देते थे। कुछ दिन पहले भी कहासुनी हुई थी। मैंने कहा कि थोड़ा रेट गिरने पर दे देंगे। शुक्रवार शाम को समधी ने फोन कर कहा कि आपकी बेटी चापाकल पर पानी लेने के दौरान गिर गई है। परिवार के सदस्यों के साथ जब मौके पर पहुंचा तो उसकी मौत हो चुकी थी। घर में ससुर के अलावा कोई नहीं था। नाती को भी गायब कर दिया था। अधिकारियों से लगाएंगे गुहार वहीं, भाई राहुल कुमार ने बताया बहन के पहुंचा तो गांव के लोग मामले रफा-दफा करने बोल रहे थे। हमलोग तैयार नहीं हुए। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। बहन के ससुर पूर्व मुखिया हैं। प्रशसान पर इनकी पकड़ है। बहन को न्याय दिलाने के लिए वरीय अधिकारियों से मिलेंगे। दहेज हत्या के एंगल से जांच इस संबंध में रोसड़ा डीएसपी संजय सिन्हा ने कहा कि पहली नजर में मामला दहेज हत्या का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ताकि मौत का सही कारण स्पष्ट हो सके। परिवार के लोगों ने गला घोंट कर हत्या का आरोप लगाया है। आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link