क्लब डांसर का निकला पंचकूला में मिला शव:  जीरकपुर में लिव-इन-पार्टनर, हाथ पर गुदवाया नाम, पंजाब में कपूरथला की रहने वाली – Panchkula News

क्लब डांसर का निकला पंचकूला में मिला शव: जीरकपुर में लिव-इन-पार्टनर, हाथ पर गुदवाया नाम, पंजाब में कपूरथला की रहने वाली – Panchkula News




हरियाणा के पंचकूला में दो माह पहले सेक्टर-20 से बरामद शव पंजाब की क्लब डांसर का निकला। मृतका की शिनाख्त पंजाब के कपूरथला में मोहल्ला जट्ट पुरा की माधरी उर्फ सिमरन के तौर पर हुई है। जो मोहाली के जीरकपुर में लिव इन पार्टनर के साथ अक्तूबर 2025 से रह रही थी। पंजाब की माधरी उर्फ सिमरन जीरकपुर के क्लबों में डांस करती थी। वहीं उसका लिव इन पार्टनर इंद्र उसके साथ रहता था। 13 नवंबर की रात को माधरी घर नहीं लौटी। 30 दिसंबर को पंचकूला पुलिस ने सेक्टर-20 शमशान घाट एरिया से कंकालनुमा शव बरामद किया। जिसकी शिनाख्त नहीं हो पा रही थी। जीरकपुर के एरिया में पुलिस ने प्रयास किए तो जीरकपुर के स्वास्तिक विहार निवासी विक्की ने शव की शिनाख्त की। जिसने बताया कि मृतका उसके दोस्त इंद्र की लिव इन पार्टनर है। माधरी की मौत को पुलिस ने हत्या मानकर जांच शुरू कर दी है लेकिन अभी तक मौत के कारण और वजह सामने नहीं आई है। 5 प्वाइंट में समझिए पूरी कहानी.. चल रही है मामले की जांच : ढाका
पंचकूला के सेक्टर-20 के एसएचओ सोमबीर ढाका ने बताया कि कंकाल की नाम व जैकेट से पहचान हुई। मामले की जांच चल रही है। उनका प्रयास है कि जल्द ही मामले में खुलासा कर दिया जाएगा। वे हर एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट