सेक्टर 18 में सड़क किनारे पड़ा व्यक्ति का शव।
कैथल जिले के सेक्टर 18 में करनाल रोड से थोड़ी सी दूरी पर करीब 50 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का शव सड़क के किनारे पाया गया। सड़क पर शव मिलने से आसपास में सनसनी फैल गई। सुबह सेक्टर में सैर करने के लिए आए लोगों ने जैसे ही लोगों ने शव को देखा, तो तुरंत इसक
.
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। फिलहाल मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। न ही अभी तक उसकी मौत के कारणों का पता लग पाया है। पुलिस पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
नहीं मिला कोई दस्तावेज
सिविल लाइन थाना एसएचओ रामनिवास ने बताया कि सुबह पुलिस थाना में किसी व्यक्ति ने सूचना दी थी कि सेक्टर 18 में एक प्रेस वाले का खोखा बना हुआ है। उसके पीछे किसी व्यक्ति का शव पड़ा है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, तो देखा कि करीब 50 वर्षीय व्यक्ति मृतक पड़ा था। इस संबंध में तुरंत सिविल अस्पताल में सूचना दी गई और एम्बुलेंस के जरिए मृतक व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया।
72 घंटे के लिए शवगृह में रखवाई डेडबॉडी
उन्होंने बताया कि मृतक व्यक्ति के पास कोई ऐसा दस्तावेज भी नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान हो सके। फिलहाल पुलिस ने शव को 72 घंटे के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखा है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है। जांच के आधार पर जो तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।



