सुपौल में नाले किनारे मिला नवजात का शव:  हाथ में इंट्राकैथ लगा था, ग्रामीणों ने सम्मानपूर्वक दफनाया – Supaul News

सुपौल में नाले किनारे मिला नवजात का शव: हाथ में इंट्राकैथ लगा था, ग्रामीणों ने सम्मानपूर्वक दफनाया – Supaul News




सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक नवजात शिशु का शव नाले किनारे मिला। राघोपुर डाक-बंगला के समीप स्थानीय लोगों ने करीब साढ़े आठ बजे यह शव देखा, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्चे को लाल चादर में लपेटकर अस्पताल में उपयोग होने वाले प्लास्टिक सर्जिकल बेड के साथ फेंका गया था।

ग्रामीणों ने जब शव के पास जाकर देखा तो नवजात के हाथ में मेडिकल इंट्राकैथ लगा हुआ था। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि बच्चे का जन्म किसी अस्पताल या चिकित्सकीय देखरेख में हुआ होगा। मृत शिशु लड़का बताया जा रहा है और उसकी नाक से खून बह रहा था। दोषियों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग

इस घटना की खबर फैलते ही आसपास के गांवों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। स्थानीय लोग इस अमानवीय कृत्य की कड़ी निंदा कर रहे हैं और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

मानवता के नाते स्थानीय लोगों ने नवजात के शव को सम्मानपूर्वक मिट्टी में दफना दिया। ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच करने और दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट