जयपुर में रेलवे ट्रैक पर तीन टुकड़ों में मिला शव:  ट्रेन की चपेट में आया 35 साल का युवक, SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया – Jaipur News

जयपुर में रेलवे ट्रैक पर तीन टुकड़ों में मिला शव: ट्रेन की चपेट में आया 35 साल का युवक, SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया – Jaipur News




जयपुर में सोमवार देर रात को रेलवे ट्रैक पर एक 35 साल के युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ट्रेन की चपेट में आने से शव के तीन टुकड़े हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची हरमाड़ा थाना पुलिस ने शव को एसएमएस अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया दिया है। फिलहाल पुलिस शव की पहचान के साथ जांच में जुट गई है। क्षत-विक्षत हालत में रेलवे ट्रैक पर मिला शव हेड कॉन्स्टेबल गोपाल शर्मा ने बताया कि बेनाड़ रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर युवक का शव पड़ा मिला है। सोमवार को देर रात करीब 12 बजे रेलवे गार्ड ने क्षत-विक्षित हालत में शव देखकर सूचना दी थी। हरमाड़ा थाना पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची। जहां रेलवे ट्रैक पर पड़े शव के तीन टुकड़े हो रखे थे। पुलिस ने मौका मुआयना कर मृतक की पहचान के प्रयास किए। पहचान नहीं होने पर शव को कब्जे में लेकर SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। ट्रेन की चपेट में आने से तीन टुकड़ों में शव हुआ डिवाइड पुलिस का कहना है कि मृतक की उम्र करीब 35 साल है। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। शरीर तीन टुकड़े में डिवाइड होने के साथ क्षत-विक्षत हालत में था। मृतक की पहचान के बाद ही शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट