बांसवाड़ा के तालाब में मिला शव: पुलिस बोली- बॉडी ज्यादा पुरानी नहीं, हत्या या सुसाइड दोनों एंगल से कर रहे जांच – Banswara News




शहर के राजतालाब थाना क्षेत्र के ठिकरिया तालाब में रविवार शाम को एक अधेड़ का शव मिलने का मामला सामने आया है। तालाब में शव देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर राजतालाब थानाधिकारी देवीलाल मीणा पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। ​ गुमशुदगी के रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस
थानाधिकारी देवीलाल मीणा ने बताया कि पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। इसके बाद शव को शिनाख्त और पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। ​पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र करीब 50 से 55 साल के बीच बताई जा रही है। शुरुआती जांच में शव ज्यादा पुराना नहीं लग रहा है। हालांकि, मृतक की जेब या पास से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान हो सके। राजतालाब थानाधिकारी ने बताया कि शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के थानों में भी गुमशुदगी के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा। ​पुलिस घटना के हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की बारीकी से जांच कर रही है कि यह हादसा है या सुसाइड, या फिर इसके पीछे कोई और वजह है।



Source link