करेंट अफेयर्स 30 दिसंबर:  फिल्ममेकर एस कृष्णास्वामी का निधन; मैग्नस कार्लसन ने वर्ल्ड रैपिड चेस चैंपियनशिप जीती

करेंट अफेयर्स 30 दिसंबर: फिल्ममेकर एस कृष्णास्वामी का निधन; मैग्नस कार्लसन ने वर्ल्ड रैपिड चेस चैंपियनशिप जीती


  • Hindi News
  • Career
  • Documentary Filmmaker S. Krishnaswamy Passes Away; Magnus Carlsen Wins World Rapid Chess Championship Title; Exports From Australia Now Duty free

6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ओल चिकी लिपि के शताब्दी समारोह में शामिल हुईं। फ्रेंच एक्ट्रेस ब्रिगिट बार्डोट का निधन हुआ। एक्टर थलापति विजय ने एक्टिंग करियर से संन्यास किया। नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन ने 6वां वर्ल्ड रैपिड चेस चैंपियनशिप खिताब जीता।

ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…

नेशनल (NATIONAL)

1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संथाली भाषा ​​​के शताब्दी समारोह में शामिल हुईं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 29 दिसंबर को झारखंड के जमशेदपुर के दिशोम जाहेरथान में संथाली भाषा की ओल चिकी लिपि के शताब्दी समारोह में हिस्सा लिया।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 101वीं जयंती पर 'ओलचिकी लिपि' में संविधान प्रकाशित हुआ था।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 101वीं जयंती पर ‘ओलचिकी लिपि’ में संविधान प्रकाशित हुआ था।

  • वाजपेयी ने साल 2003 में 92वें संविधान संशोधन कर संथाली भाषा को 8वीं अनुसूची में शामिल किया था।
  • पंडित रघुनाथ मुर्मू को ओल चिकी लिपि का जनक माना जाता है।
  • इस मौके पर राष्ट्रपति ने संथाली भाषा में ‘जाहेर आयो नेहोर’ गीत भी गाया।
  • ये भाषा भारत के झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और बिहार राज्यों के साथ-साथ बांग्लादेश, नेपाल और भूटान के संथाली समुदायों में बोली जाती है।

2. ऑस्ट्रेलिया में भारतीय निर्यात पर अब ड्यूटी फ्री

ऑस्ट्रेलिया में 1 जनवरी, 2026 से भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी लगेगी।

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने 29 दिसंबर को इसकी जानकारी दी।

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने 29 दिसंबर को इसकी जानकारी दी।

  • भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ये समझौता 2022 में हुआ था।
  • भारत-ऑस्ट्रेलिया के आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते का ये तीसरा साल है।
  • मंत्रालय के मुताबिक, 2024-25 में ऑस्ट्रेलिया में देश का निर्यात 8% बढ़ा, जिससे देश के व्यापार संतुलन में सुधार हुआ है।
  • अप्रैल से नवंबर के बीच रत्न, आभूषण निर्यात 16% बढ़ा है।

निधन (DEATH)

1. फिल्म मेकर एस कृष्णास्वामी का निधन

डॉक्यूमेंट्री और टेलीविजन फिल्म मेकर एस कृष्णास्वामी का 28 दिसंबर को निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे।

एस कृष्णास्वामी ने अपने करियर में 900 से ज्यादा फिल्में बनाईं।

एस कृष्णास्वामी ने अपने करियर में 900 से ज्यादा फिल्में बनाईं।

  • साल 1960 में उन्होंने अमेरिका में कोलंबिया यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी।
  • साल 1963 में उन्होंने कृष्णास्वामी एसोसिएट्स नाम के प्रोडक्शन हाउस की स्थापना की थी।
  • 2005 में यूएस इंटरनेशनल फिल्म एंड वीडियो फेस्टिवल में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिला।
  • 2009 में उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।
  • 2020 में उन्हें डॉ. वी. शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिला।

2. फ्रेंच एक्ट्रेस ब्रिगिट बार्डोट का निधन

28 दिसंबर को 1950 और 60 के दशक की मशहूर फ्रेंच और हॉलीवुड एक्ट्रेस ब्रिगिट बार्डोट का निधन हो गया। वे 91 साल की थीं।

एक्टिंग करियर छोड़ने के बाद उन्होंने एक एनिमल एक्टिविस्ट तौर पर काम किया।

एक्टिंग करियर छोड़ने के बाद उन्होंने एक एनिमल एक्टिविस्ट तौर पर काम किया।

  • 1956 में ‘एंड गॉड क्रिएटेड वुमन’ के बाद बार्डोट के बाद चर्चा में आईं। वे एक बोल्ड एक्ट्रेस के तौर पर जानी जाती थीं।
  • एक्टिंग करियर छोड़ने से पहले उन्होंने 30 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था।
  • उनकी आखिरी फिल्म, ‘द एडिफाइंग एंड जॉयस स्टोरी ऑफ कॉलिनोट’ थी।
  • 1969 में उनके चेहरे को फ्रांस के राष्ट्रीय प्रतीक ‘मैरिएन’ के मॉडल के रूप में चुना गया था।
  • इसके बाद ब्रिगिट का चेहरा मूर्तियों, डाक टिकटों और यहां तक कि सिक्कों पर भी नजर आने लगा।

3. इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ह्यू मॉरिस का निधन

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ह्यू मॉरिस का 28 दिसंबर को निधन हो गया। वे 62 साल के थे।

फर्स्ट क्लास कैटेगरी में मॉरिस ने 19,785 रन बनाए।

फर्स्ट क्लास कैटेगरी में मॉरिस ने 19,785 रन बनाए।

  • मॉरिस इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर भी रहे।
  • वो एक ओपनिंग बेट्समेन थे और उन्होंने इंग्लैंड के लिए 3 इंटरनेशनल मैच खेला था।

स्पोर्ट्स (SPORTS)

4. मैग्नस कार्लसन ने वर्ल्ड रैपिड चेस चैंपियनशिप खिताब जीता

नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन ने 29 दिसंबर को अपना 6वां वर्ल्ड रैपिड चेस चैंपियनशिप खिताब जीता।

13वें राउंड में कार्लसन ने 13 में से 10.5 अंक हासिल किए।

13वें राउंड में कार्लसन ने 13 में से 10.5 अंक हासिल किए।

  • वहीं, रूसी ग्रैंड मास्टर व्लादिस्लाव आर्टेमिएव 9.5 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर रहे।
  • मैग्नस कार्लसन ने फाइनल राउंड में नीदरलैंड के अनीश गिरी के खिलाफ ड्रॉ खेलकर टाईटल जीता।
  • 13 में से 10 गेम जीते, दो ड्रॉ रहे, जबकि सिर्फ एक में हार का सामना करना पड़ा।
  • ये हार उनको राउंड 7 में व्लादिस्लाव आर्टेमिएव के खिलाफ मिली थी।
  • टूर्नामेंट में भारत के दो खिलाड़ी-अर्जुन एरिगैसी और कोनेरू हम्पी का प्रदर्शन भी शानदार रहा। दोनों ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।
  • अर्जुन एरिगैसी, विश्वनाथन आनंद के बाद वर्ल्ड रैपिड चेस चैंपियनशिप में मेडल जीतने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं।

मिसलेनियस (MISCELLANEOUS)

5. एक्टर थलापति विजय ने संन्यास का ऐलान किया

एक्टर थलापति विजय ने अपने 33 साल के एक्टिंग करियर से संन्यास लेने का ऐलान किया है। विजय ने यह घोषणा शनिवार को मलेशिया में डायरेक्टर एच. विनोद की फिल्म जन नायकन के ऑडियो लॉन्च के दौरान की।

विजय ने कहा, अब वो पूरी तरह राजनीति पर फोकस करेंगे।

विजय ने कहा, अब वो पूरी तरह राजनीति पर फोकस करेंगे।

  • विजय ने अपने करियर की शुरुआत 10 साल की उम्र में तमिल फिल्म वेट्री से बाल कलाकार के तौर पर की थी।
  • 18 साल की उम्र में उन्होंने फिल्म नालैया थीरपू (1992) से लीड रोल में डेब्यू किया।
  • विजय अभी 51 साल के हैं।
  • जन नायकन उनकी आखिरी फिल्म होगी।
  • बीते साल उन्होंने राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम बनाई थी।
  • साल 2026 में होने वाला तमिलनाडु विधानसभा चुनाव उनकी पार्टी चुनाव लड़ेगी।

आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)

30 दिसंबर का इतिहास:

  • 2006: आज ही के दिन दो दशक तक इराक पर राज करने वाले तानाशाह सद्दाम हुसैन को फांसी दी गई थी।
  • 1996: ग्वाटेमाला में 36 साल से चल रहा गृहयुद्ध खत्म हुआ था।
  • 1971: वैज्ञानिक विक्रम साराभाई का निधन हुआ था।
  • 1975: हिंदी के कवि और गजलकार दुष्यंत कुमार का निधन हुआ था।
  • 1943: स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस ने पोर्ट ब्लेयर में भारत की आजादी का झंडा लहराया था।
  • 1906: ढाका में अखिल भारतीय मुस्लिम लीग की स्थापना हुई थी।

ये खबर भी पढ़ें…..

करेंट अफेयर्स 29 दिसंबर:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सबमरीन में यात्रा की; गुजरात 33 साल बाद फिर ‘टाइगर स्टेट’, हाईएस्ट इंडियन विकेट टेकर बनीं दीप्ति शर्मा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सबमरीन INS वाघषीर में यात्रा की। गुजरात 33 साल बाद फिर ‘टाइगर स्टेट’ बना। दीप्ति शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली इंडियन क्रिकेटर बनीं।

ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं। पूरी खबर पढ़ें….

खबरें और भी हैं…



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट