चुलकाना धाम में एकादशी पर उमड़ी भक्तों की भीड़:  पानीपत में पार्किंग व्यवस्था की कमी से श्रद्धालु परेशान, महाभारत से जुड़ा है धार्मिक महत्व – Samalkha News

चुलकाना धाम में एकादशी पर उमड़ी भक्तों की भीड़: पानीपत में पार्किंग व्यवस्था की कमी से श्रद्धालु परेशान, महाभारत से जुड़ा है धार्मिक महत्व – Samalkha News




पानीपत जिले के चुलकाना धाम में कृष्ण पक्ष की एकादशी पर श्री श्याम बाबा के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने के कारण श्रद्धालुओं और स्थानीय ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बता दे कि उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब और दक्षिण भारत सहित देश के विभिन्न हिस्सों से हजारों भक्त चुलकाना धाम पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। यह धार्मिक तीर्थ स्थल तेजी से देशव्यापी प्रसिद्धि प्राप्त कर रहा है, और अब इसकी तुलना वैष्णो देवी और बालाजी जैसे प्रमुख धामों से की जा रही है। धाम को अयोध्या की तर्ज पर विकसित करने के प्रयास इस स्थान का विशेष आध्यात्मिक महत्व है, क्योंकि महाभारत काल में भगवान श्रीकृष्ण ने इसी तपोभूमि को वीर बर्बरीक के शीश दान के लिए चुना था। हरियाणा सरकार और भारत सरकार के मंत्री इस धाम को अयोध्या की तर्ज पर विकसित करने के प्रयासों में जुटे हैं।
भक्तों की लगती भारी भीड़ अयोध्या और काशी की तरह यहां भी भक्तों की भारी भीड़ लगी रहती है। हालांकि, पार्किंग व्यवस्था की कमी के कारण वाहनों को सड़कों पर खड़ा करना पड़ रहा है, जिससे यातायात जाम और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शीघ्र पार्किंग और अन्य आवश्यक सुविधाओं का विकास करने की मांग की है, ताकि यह तीर्थ स्थल और अधिक सुगम तथा समृद्ध बन सके।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट