सूर्यकुमार यादव पर बयान से विवाद:  खुशी मुखर्जी के खिलाफ 100 करोड़ का मानहानि दावा, कहा था सूर्या मुझे मैसेज करते हैं

सूर्यकुमार यादव पर बयान से विवाद: खुशी मुखर्जी के खिलाफ 100 करोड़ का मानहानि दावा, कहा था सूर्या मुझे मैसेज करते हैं


  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Surya Yadav, Khushi Mukherjee, Defamation Case, 100 Crore Claim, Ghazipur Police, Statement Controversy,

स्पोर्ट्स डेस्क11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव को लेकर दिए गए एक बयान के बाद एक्ट्रेस और मॉडल खुशी मुखर्जी विवाद में आ गई हैं। सूर्यकुमार के समर्थक फैजान अंसारी ने खुशी मुखर्जी के खिलाफ 100 करोड़ रुपए का मानहानि का दावा किया है। इसकी शिकायत गाजियापुर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है।

फैजान अंसारी का आरोप है कि खुशी मुखर्जी ने सूर्यकुमार यादव को लेकर जानबूझकर ऐसे बयान दिए, जिससे एक राष्ट्रीयस्तर के खिलाड़ी की छवि को नुकसान पहुंच सकता है। उनका कहना है कि ये बयान बिना किसी सबूत के और गलत नीयत से दिए गए हैं।

खुशी ने कहा था सूर्या मुझे मैसेज करते थे खुशी मुखर्जी ने कुछ दिन पहले दावा किया था कि भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव उन्हें पहले अक्सर मैसेज किया करते थे। हालांकि उन्होंने साफतौर पर कहा कि उनके और सूर्यकुमार के बीच कभी कोई रोमांटिक रिश्ता नहीं रहा।

विवाद बढ़ने के बाद NDTV को दिए इंटरव्यू में खुशी मुखर्जी ने अपने बयान को लेकर सफाई दी। उन्होंने कहा कि सूर्यकुमार यादव के साथ उनका कभी कोई रोमांटिक रिलेशनशिप नहीं रहा और उनकी बातों को गलत संदर्भ में पेश किया गया। एक्ट्रेस का कहना था कि बयान को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया, जिससे गलतफहमी पैदा हुई।

खुशी ने यह भी दावा किया कि उस दौरान उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया था। उन्होंने बताया कि पहले उनकी सूर्यकुमार यादव से बातचीत सिर्फ दोस्ती तक सीमित थी, लेकिन अब दोनों के बीच कोई संपर्क नहीं है। विवाद के बाद भी उनकी सूर्यकुमार से कोई बातचीत नहीं हुई है।

टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारी कर रहे हैं सूर्या टी-20 वर्ल्ड कप 2026 को ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया के टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव अपनी तैयारी में जुटे हैं। हालांकि हाल के मैचों में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। वर्ल्ड कप से पहले भारत को 21 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है, जिसे तैयारी के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

कौन हैं खुशी मुखर्जी 24 नवंबर 1996 को कोलकाता में जन्मीं खुशी मुखर्जी ने 2013 में तमिल फिल्म अंजल थुराई से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। उन्होंने तमिल और तेलुगु फिल्मों के साथ-साथ हिंदी फिल्म श्रृंगार में भी काम किया।

उन्हें पहचान एमटीवी के रियलिटी शो स्प्लिट्सविला 10 और लव स्कूल 3 से मिली। टीवी पर वे बालवीर रिटर्न्स में ज्वाला परी और कहत हनुमान जय श्री राम जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा, वेब सीरीज में उनके काम को लेकर भी वे चर्चा में रही हैं।

खुशी का नाबालिग कर्मचारी से छेड़छाड़ के आरोप खुशी मुखर्जी का होटल विवाद साल 2015 में भोपाल के एक होटल से जुड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया था कि सोते समय एक नाबालिग होटल कर्मचारी ने उनके साथ छेड़छाड़ की। मामला उस वक्त और बढ़ गया, जब एक न्यूज चैनल के लाइव शो में खुशी ने आरोपी को थप्पड़ मार दिया।

वहीं, होटल मैनेजमेंट ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि खुशी नशे की हालत में थीं और कर्मचारी केवल उन्हें कमरे में बिस्तर तक शिफ्ट कर रहा था। इस विवाद ने उस समय काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

————————

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

विराट ने सचिन का रिकॉर्ड तोड़ा:न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बने

न्यूजीलैंड ने भारत को दूसरे वनडे में 7 विकेट से हराकर 3 मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबर कर ली। राजकोट में बुधवार को भारत ने 284 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के शतक की मदद से टारगेट हासिल कर लिया। विराट कोहली ने 23 रन ही बनाए, लेकिन वे न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले भारतीय बन गए। रोहित शर्मा ने एशिया में 7 हजार वनडे रन पूरे कर लिए। वहीं प्रसिद्ध कृष्णा ने डेरिल मिचेल का आसान कैच छोड़ दिया। पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट