जालंधर के युवक का विवादित VIDEO:  खालिस्तानी होने का दावा, ​​​​​​बोला-मैं मौत से रोमांस करता हूं, गैंगस्टर सुक्खा काहलवां से बता चुका संबंध – Jalandhar News

जालंधर के युवक का विवादित VIDEO: खालिस्तानी होने का दावा, ​​​​​​बोला-मैं मौत से रोमांस करता हूं, गैंगस्टर सुक्खा काहलवां से बता चुका संबंध – Jalandhar News


खुद को खालिस्तानी होने का दावा करने वाला अमृतबीर।

जालंधर के रहने वाले और खुद को खालिस्तानी होने का दावा करने वाले अमृतबीर सिंह का एक भारत के खिलाफ विवादित वीडियो सामने आया है। इसमें वह कह रहा है कि मैं मौत के साथ रोमांस करता हूं। कभी मौत आगे होती है तो कभी मैं। अब भारत सरकार मुझे मारने की कोशिश कर र

.

वीडियो में खालिस्थान लिखा है। इसमें अमृतबीर दावा कर रहा है कि मेरी गाड़ी में ट्रेकर लगवाया गया था जो अचानक उसे मिल गया। ये ऐसा ट्रेकर है जिसे मेटल डिटेक्टर और स्कैनर पकड़ नहीं पा रहे हैं।ताबूतों में लाशें घर पहुंचेंगी

अमृतबीर ने कहा-मुझ पर कनाडा-अमेरिका में पहले भी कई बार हमलों की कोशिश हो चुकी है। मेरे लिए ऐसी घटनाएं नई नहीं हैं। जहां तक हकूमतों ने जोर लगाना है उसका हमें पता है। गुरु महाराज मेहर करे। जिस तरफ से गोली आएगी, मुंह उस तरफ होगा, भागेंगे नहीं।

खुद को खालिस्तानी बताने वाला अमृतबीर गाड़ी से ट्रेकर मिलने का दावा करता।

सुक्खा काहलवां से बता चुका है संबंध, परिवार नकार चुका अमृतबीर सिंह गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के साथ भी अपनी नजदीकियां बता चुका है, हालांकि सुक्खा काहलवां का परिवार इससे साफ इनकार कर चुका है को इस नाम के युवक को नहीं जानते। पंजाब के दूसरे गैंगस्टरों के साथ भी ये अपने संबंध बता चुका है लेकिन गैंगस्टर भी कह चुके हैं इसके साथ कोई संबंध नहीं है। ये खुद की तरफ से ही इस तरह की हरकतें करता है।

भारत में अमृतबीर के इंस्टा अकाउंट बैन का मैसेज।

भारत में अमृतबीर के इंस्टा अकाउंट बैन का मैसेज।

भारत में इंस्टा पर बैन. कनाडा में शरण के लिए कर रखा है अप्लाई पंजाब में कई मामलों में वांछित चीमा ने कनाडा में शरण के लिए आवेदन किया हुआ है। 2015 से ये जालंधर से बाहर है और देश बदलता रहता है। कनाडा से चीमा भारत विरोधी गतिविधियां चलाता है। 2016 में ये गैंगस्टर सुक्खा काहलवां की याद में ब्लड डोनेशन कैंप लगाकर लाइमलाइट में आया था। युवक का भारत में सोशल मीडिया पर इंस्टा अकाउंट भी बैन है।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट