धार जिले के खलघाट में मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे पर मंगलवार (7 मई) को कांग्रेस प्रदेश स्तरीय चक्काजाम कर रही है। यह बड़ा प्रदर्शन किसानों को फसल के उचित दाम, कर्ज राहत और एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) की कानूनी गारंटी दिलाने की मांग को लेकर किया जा रहा है। इस आंदोलन में हजारों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे, जिसे देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी ने बताया कि इस बड़े शक्ति प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव विशेष रूप से शामिल होंगे। इनके अलावा कई वर्तमान विधायक, पूर्व विधायक, किसान नेता और प्रदेश पदाधिकारी भी मौके पर मौजूद रहेंगे। पार्टी का दावा है कि सरकार के खिलाफ इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में किसान खलघाट पहुंच रहे हैं। व्यस्त हाईवे पर जाम की आशंका, कई जिलों के वाहन होंगे प्रभावित
मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे देश के सबसे व्यस्त मार्गों में गिना जाता है। ऐसे में चक्काजाम के कारण इस अहम रूट पर लंबे ट्रैफिक जाम की स्थिति बन सकती है। इस बड़े प्रदर्शन के चलते धार, खरगोन, बड़वानी सहित आसपास के जिलों से आने-जाने वाले वाहन सीधे तौर पर प्रभावित होंगे। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात, एंबुलेंस के लिए रहेगा रास्ता
आंदोलन की व्यापकता को देखते हुए प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ ही यातायात डायवर्जन और भीड़ नियंत्रण की विशेष व्यवस्था की गई है। प्रशासनिक अधिकारियों ने सख्त निर्देश दिए हैं कि चक्काजाम के दौरान एंबुलेंस और अन्य आवश्यक सेवाओं वाले वाहनों को किसी भी तरह से प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।
Source link