LPG गैस की किल्लत को लेकर आज सवाई माधोपुर में जिला कांग्रेस कमेटी ने कलेक्ट्रेट के सामने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया। इस दौरान यहां कांग्रेस जिला प्रभारी पुष्पेंद्र भारद्वाज और इंदिरा मीणा के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेसियों ने धरना स्थल पर खाली गैस सिलेंडर रखकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष इंद्रा मीणा ने ईंट का चूल्हा बनाकर लकड़ियां जलाकर चाय बनाई और कार्यकर्ताओं को चूल्हे पर बनी चाय पिलाई गई। जिलाध्यक्ष बोले- सिलेंडर की किल्लत नहीं तो दाम क्यों बढा़ाएं
जिलाध्यक्ष इंद्रा मीणा ने कहा कि जिस तरह कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ताली और थाली बजाकर आमजन को गुमराह किया गया। वैसे ही एलपीजी गैस, डीजल और पेट्रोल को लेकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब देश मे एलपीजी गैस की कमी नही है तो फिर घरेलू गैस सिलेंडर पर 60 रुपए की वृद्धि क्यों हुई है और व्यवसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति बंद क्यों की गई है। केंद्र की नाकामी की वजह से गैस की किल्लत
जिला प्रभारी पुष्पेंद्र भारद्वाज ने कहा कि केंद्र सरकार की नाकामी की वजह से गैस, डीजल, पेट्रोल और सीएनजी की देश में कमी हो गई है। आपूर्ति प्रभावित होने से गृहणियों, छोटे व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ गई है। केंद्र सरकार द्वारा देश मे गैस की कमी को नकारा जा रहा है, लेकिन गैस बुकिंग सेंटर पर उमड़ रही लोगों की भीड़ ने केंद्र सरकार के झूठ की पोल खोलकर रख दी है। उन्होंने कहा कि जो अमरीका के राष्ट्रपति कहते है, वही काम देश के प्रधानमंत्री करते है। उन्होंने कहा कि अमरीका के राष्ट्रपति के सामने आखिर क्यों हमारे प्रधानमंत्री नतमस्तक है। मोदी को देश की जनता को जबाव देना चाहिए। आज देश मे महंगाई बढ़ रही है और केंद्र सरकार लोगों को सिर्फ ओर सिर्फ गुमराह कर रही है।
Source link
कांग्रेसियों ने चूल्हे पर चाय बनाई, पीएम का पूतला फूंका: गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर सवाई माधोपुर में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन – Sawai Madhopur News
- Share



