कांग्रेस और इंडी गठबंधन के नेताओं द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी किए जाने पर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं की भाषा से उनका मानसिक दिवालियापन साफ दिखाई द
.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए बार-बार अभद्र भाषा का उपयोग करना, उन्हें वोट चोर कहना, कीड़ा-मकोड़ा जैसे शब्द कहना बेहद निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार की जनसभा में राहुल गांधी के उकसावे पर मंच से प्रधानमंत्री की माता जी के खिलाफ गालियां दी गईं, जो कांग्रेस और इंडी गठबंधन की निम्नस्तरीय सोच को दर्शाता है।

अरुण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वह नेता हैं जिन्हें दुनिया के 25 देशों ने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा है। इन सम्मानों से भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है और 140 करोड़ देशवासियों का मस्तक ऊंचा हुआ है। बावजूद इसके कांग्रेस लगातार प्रधानमंत्री का अपमान कर रही है। उन्होंने कहा कि संसद सत्र के दौरान भी विपक्षी दलों ने हंगामा किया और वोट चोरी जैसे नारे लगाए। चुनावों में बार-बार हारने के बाद कांग्रेस की मति भ्रष्ट हो चुकी है।
संयम और धैर्य के साथ विरोध कर रहे भाजपा कार्यकर्ता
मीडिया से चर्चा के दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा, कि भाजपा कार्यकर्ता संयम और धैर्य के साथ कांग्रेस की इस ओछी राजनीति का पूरे देश में विरोध कर रहे हैं। देश की जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ है और कांग्रेस की भाषा से आम जनता भी आहत है। अरुण सिंह ने कहा कि ऐसे प्रधानमंत्री के बारे में अपशब्द कहना सिर्फ कांग्रेस की हताशा को दिखाता है।

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह मीडिया से चर्चा करते हुए।
कांग्रेस हजम नहीं कर पा रही पीएम की लोकप्रियता
भाजपा महासचिव ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बढ़ती लोकप्रियता कांग्रेस को हजम नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया मोदी की नेतृत्व क्षमता का लोहा मानती है और वे दुनिया के शीर्ष नेताओं में गिने जाते हैं। इस दौरान मंच पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, प्रदेश मंत्री अमित साहू, प्रदेश मीडिया संयोजक हेमंत पाणिग्रही और प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने मौजूद रहे।