दो कारों में टक्कर, 4 की मौत, 2 जिंदा जले:  इंदौर के महू में भीषण हादसा, टक्कर के बाद एक कार में लगी आग – Mhow News

दो कारों में टक्कर, 4 की मौत, 2 जिंदा जले: इंदौर के महू में भीषण हादसा, टक्कर के बाद एक कार में लगी आग – Mhow News


महू के पास दो कार में टक्कर के बाद एक कार में आग लग गई। इसमें दो शख्स जिंदा जल गए।

इंदौर के महू में दो कारों में टक्कर के बाद एक कार में आग लग गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। कार में सवार दो लोग तो जिंदा जल गए। हादसा राऊ-खलघाट फोरलेन पर नांदेड़ ब्रिज पर हुआ।

.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा बुधवार रात करीब 11 बजे हुआ है। मानपुर से महू की ओर आ रही एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार बेकाबू होकर डिवाइडर को पार कर गई। जो दूसरी ओर सामने से आ रही ओमनी कार से टकराकर पलट गई।

टक्कर के बाद ओमनी कार में भीषण आग लग गई, जिसमें सवार दो लोग जिंदा जल गए। वहीं, स्विफ्ट कार में सवार दो अन्य लोगों की भी मौत हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं।

स्विफ्ट कार में सवार रविंद्र पिता लक्ष्मण निवासी धामनोद और एक अन्य व्यक्ति की मौत हुई है।

हादसे के बाद घायल हालत में जमीन पर पड़ा एक शख्स।

ये तीन लोग हुए घायल

  • गोलू पिता सुखदेव, उम्र 25 वर्ष, निवासी धामनोद
  • चेतन पिता सुरेंद्र, उम्र 20 वर्ष, निवासी बसौड़ा धरमपुरी
  • संजय पिता मंगल सिंह, उम्र 22 वर्ष, निवासी बगवाना

सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। बड़गोंदा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट