चूरू जिले के रतनगढ़ पुलिस थाने में ग्रामीण क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों की एक बैठक हुई। इस सीएलजी (कम्युनिटी लाइजन ग्रुप) बैठक की अध्यक्षता डीएसपी इनसार अली ने की, जिसमें थानाधिकारी गौरव खिड़िया और एसआई सुभाषचंद्र भी उपस्थित थे। बैठक का मुख्य उद्देश्य
.
पुलिस अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों में रात्रि गश्त की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि कड़ाके की सर्दी में चोरी की वारदातें बढ़ जाती हैं, और पहरेदारी की व्यवस्था से इन घटनाओं को रोका जा सकता है।
जनप्रतिनिधियों ने पुलिस अधिकारियों की इस बात पर सहमति व्यक्त की। उन्होंने शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार करने की भी मांग रखी। इस अवसर पर सरपंच विक्रमपाल थालोड़, भंवरलाल पूनियां, संपत नायक, राजेश रूलाणिया, हीरालाल नैण, पवनसिंह राठौड़, भागीरथ सिंह राठौड़, रतनलाल मेघवाल, बजरंग मील और सज्जन बाटड़ सहित कई ग्रामीण जनप्रतिनिधि मौजूद थे।



