मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना:  आज 10 लाख महिलाओं को मिलेंगे 10-10 हजार रुपए, सीएम नीतीश करेंगे DBT ट्रांसफर – Patna News

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना: आज 10 लाख महिलाओं को मिलेंगे 10-10 हजार रुपए, सीएम नीतीश करेंगे DBT ट्रांसफर – Patna News



मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत आज 28 नवंबर को 10 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 10-10 हजार रुपए की सहायता राशि भेजी जाएगी। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

.

मुख्यमंत्री आवास पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद इस कार्यक्रम में शामिल होकर DBT के जरिए राशि ट्रांसफर करेंगे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और विभागीय प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

किस-किस को मिलेगा लाभ?

मिली जानकारी के अनुसार, राशि पाने वाली महिलाओं में ग्रामीण क्षेत्रों की लगभग 9 लाख 50 हजार और शहरी क्षेत्रों की 50 हजार महिलाएं शामिल हैं। ये सभी जीविका समूह से जुड़ी महिलाएं हैं, जिन्हें पहले भी आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने के लिए प्रशिक्षण और सहायता प्रदान की गई थी।

अब तक कितनी महिलाओं को मिला लाभ?

सरकार का कहना है कि इस योजना के तहत अब तक लगभग 1 करोड़ 40 लाख महिलाओं को 10 हजार रुपए प्रति लाभार्थी की दर से सहायता दी जा चुकी है। अब 10 लाख नई लाभार्थी महिलाओं को भी यह लाभ दिया जा रहा है। शेष बची हुई पात्र महिलाओं को जल्द ही भुगतान किया जाएगा।

योजना का उद्देश्य और आवेदन प्रक्रिया क्या है?

योजना की आवेदन प्रक्रिया दो हिस्सों में बांटी गई थी। शहरी क्षेत्र की महिलाओं से ऑनलाइन आवेदन लिए गए, जबकि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने पंचायत स्तर पर ऑफलाइन फॉर्म भरे।

प्राथमिकता उन महिलाओं को दी गई है जो पहले से जीविका समूह की गतिविधियों में सक्रिय हैं। हाल में जीविका संगठन से जुड़ी लगभग 13 लाख महिलाओं ने भी ऑनलाइन आवेदन किया है, जिनके आवेदन की जांच की जा रही है और उनके खातों में भी आने वाले चरणों में राशि भेज दी जाएगी।

महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाना उद्देश्य

सरकार का दावा है कि यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने और उन्हें छोटे-छोटे रोजगार शुरू करने में सहयोग देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसमें मिलने वाली 10 हजार रुपए की राशि महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रोत्साहित करती है।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट