राजस्थान शिक्षक संघ के शैक्षिक सम्मेलन में पहुँचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को बांसवाड़ा के दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री ने अपने तय कार्यक्रम के अनुसार सबसे पहले राजस्थान शिक्षक संघ के प्रदेश स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन में शिरकत की। यहां शिक्षकों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।
.
मुख्यमंत्री ने बेणेश्वर पीठाधीश्वर का किया स्वागत
मुख्यमंत्री ने मंच पर मौजूद बेणेश्वर धाम के पीठाधीश्वर महंत अच्युतानंद महाराज का उपर्णा ओढ़ा माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया।इस दौरान मंच पर राजस्थान शिक्षक संघ के पदाधिकारी व टीएडी मंत्री बाबूलाल खराड़ी सहित अन्य शिक्षक संघ के पदाधिकारी मौजूद हैं।
इसके बाद जाएंगे तेजपुर शिविर
शिक्षक सम्मेलन के बाद मुख्यमंत्री का काफिला तेजपुर के लिए रवाना होगा। यहाँ वे ग्रामीण समस्या समाधान शिविर में हिस्सा लेंगे। इस शिविर में 6 ग्राम पंचायतों के लोग अपनी समस्याओं के साथ मुख्यमंत्री का इंतजार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री यहाँ ग्रामीणों से संवाद कर उनकी शिकायतों को सुनेंगे और प्रशासन को मौके पर ही राहत प्रदान करने के निर्देश देंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पूरे जिले में प्रशासनिक सतर्कता बरती जा रही है।



