Skip to content
हिन्दी खबर एक्सप्रेस | Hindi Khabar Express
  • Home
  • ताज़ातरीन
  • प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • झारखंड
    • उड़ीसा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • पंजाब
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • आम मुद्दे
  • लाइफस्टाइल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • एग्रीकल्चर
  • विडियो
ऑनलाइन बेटिंग-ऐप से 50 करोड़ की ठगी:  शॉपिंग-वेबसाइट से छत्तीसगढ़ की छात्रा से भी फ्रॉड, मुंबई से कर रहे थे ऑपरेट, बिहार-महाराष्ट्र के हैं आरोपी – Chhattisgarh News

ऑनलाइन बेटिंग-ऐप से 50 करोड़ की ठगी: शॉपिंग-वेबसाइट से छत्तीसगढ़ की छात्रा से भी फ्रॉड, मुंबई से कर रहे थे ऑपरेट, बिहार-महाराष्ट्र के हैं आरोपी – Chhattisgarh News

27-10-202527-10-2025 by Hindi Khabar Express


खैरागढ़ पुलिस ने 8 आरोपियों को ठगी के आरोप में मुंबई से अरेस्ट किया है।

छत्तीसगढ़ की खैरागढ़ पुलिस ने मुंबई में ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के ठिकाने पर छापेमारी की। खैरागढ़ पुलिस 64 हजार की ठगी के आरोपियों को पकड़ने गई थी, लेकिन 50 करोड़ की ठगी के शातिरों को धर दबोचा। आरोपी बिहार और महाराष्ट्र के रहने वा

.

मुंबई में बैठे साइबर ठग ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों को टारगेट करते थे। ऑनलाइन पेमेंट करते ही खाते से रकम गायब कर देते थे। खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की छात्रा को भी ठगों ने निशाना बनाया। साइबर थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने 8 ठगों को मुंबई से अरेस्ट किया है।

इसके साथ ही ‘100 बुक’ नाम की ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग ऐप भी चला रहे थे। गेम के जरिए करोड़ों रुपए जीतने का लालच देते थे। इसके बाद गेम में पैसे लगवाकर ठगी कर लेते थे। इसके लिए अलग-अलग लोगों को हायर किया था। ऑनलाइन शापिंग साइट और बेटिंग ऐप से 50 करोड़ की ठगी की है।

IG आईजी अभिषेक शांडिल्य ने पूरे मामले का खुलासा किया है।

जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल, खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की छात्रा वसुधा सिन्हा इंस्टाग्राम पर रील्स देख रही थीं, तभी उनकी नज़र “चिकनकारी” नाम की एक वेबसाइट के विज्ञापन पर पड़ी। उसे खोलने पर साड़ियां बेचने वाला एक पेज खुला। साड़ी का 1000 रुपए भुगतान करने के बाद खाते से 64 हजार रुपए कट गए।

इसके बाद छात्रा वसुधा सिन्हा खैरागढ़ साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद साइबर सेल ने इंस्टाग्राम पेज, पेमेंट ऐप और बैंक खातों की जांच की। जांच में सामने आया कि इस ठगी के पीछे मुंबई के डोम्बिवल्ली और कल्याण में सक्रिय एक बड़ा गिरोह है।

यह गिरोह इंस्टाग्राम पर फर्जी साड़ी शॉपिंग पेज बनाकर देशभर के लोगों को ठग रहा है। इसके अलावा, वे ‘100 बुक’ नाम की ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग ऐप भी चला रहे हैं, जिसका उपयोग ठगी के बड़े गोरखधंधे के लिए किया जा रहा है। खैरागढ़ पुलिस एक्टिव हुई और मुंबई गई।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सिम कार्ड, बैंक पासबुक जब्त किए है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सिम कार्ड, बैंक पासबुक जब्त किए है।

मुंबई में 7 दिन रही खैरागढ़ पुलिस

राजनांदगांव आईजी अभिषेक शांडिल्य ने बताया कि पुलिस की टीम ने मुंबई में 7 दिनों तक रही और रेकी की। टीम ने खुद को डिलीवरी बॉय के रूप में प्रस्तुत कर इलाके में जानकारी जुटाई। इसके बाद डोम्बिवल्ली के 2 फ्लैटों में एक साथ छापेमारी की।

इस दौरान जांच में पता चला कि गिरोह ने 100 से अधिक फर्जी सिम कार्ड और बैंक खाते बना रखे थे। इन्हीं के माध्यम से लगभग 50 करोड़ रुपए का लेन-देन हुआ था। मौके से पुलिस ने 5 लैपटॉप, 14 मोबाइल, 51 बैंक पासबुक, 51 एटीएम कार्ड, 15 चेकबुक और 25 सिम कार्ड जब्त किए हैं।

महाराष्ट्र और बिहार के रहने वाले हैं सभी आरोपी

राजनांदगांव आईजी अभिषेक शांडिल्य ने बताया कि सभी आरोपी महाराष्ट्र और बिहार के रहने वाले हैं। मामले से जुड़े अन्य लिंक की तलाश कर रही है। आरोपियों पर संगठित अपराध और जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

  1. गौतम परमानंद (23 साल) महाराष्ट्र का रहने वाला।
  2. पवन सुरूसे (25 साल) महाराष्ट्र।
  3. विनायक मोरे (24 साल) महाराष्ट्र।
  4. अमित मोरे (25 साल) महाराष्ट्र।
  5. रामचन्द्र चौके (21 साल) महाराष्ट्र।
  6. अमोल दिवनाने (24 साल) महाराष्ट्र।
  7. अभिषेक डंबडे (24 साल) महाराष्ट्र।
  8. मनोज मुखिया (23 साल) बिहार।

……………………..

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

‘फेक-अकाउंट होल्डर-APK’ साइबर ठगों का नया टारगेट: रायपुर में कारोबारी सुबोध सिंघानिया के नाम पर बैंक-अफसर फंसे, 6 पैटर्न से समझें ठगी के तरीके

'फेक-अकाउंट होल्डर-APK' साइबर ठगों का नया टारगेट।

‘फेक-अकाउंट होल्डर-APK’ साइबर ठगों का नया टारगेट।

रायपुर के जाने-माने बिल्डर सुबोध सिंघानिया के नाम पर साइबर ठगों ने 8 लाख 70 हजार रुपए की ठगी की है। आरोपियों ने खुद को सिंघानिया बताकर पहले बैंक मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर से फोन पर संपर्क किया। फिर वॉट्सऐप ग्रुप में सुबोध सिंघानिया का लेटरहेड भेजा और रकम को कोलकाता स्थित एक निजी खाते में ट्रांसफर करवाया। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Categories महाराष्ट्र Tags 64 thousand rupees disappeared from the account after buying a saree online.
15 साल की नाबालिग लापता,परिवार ने युवक पर शक जताया: मोबाइल पर कॉल आने के बाद स्विच ऑफ किया,मजदूरी का काम करता परिवार – Sikar News
ईरान में 4 गुजरातियों का अपहरण, न्यूड करके पीटा: 2 करोड़ की फिरौती मांगी, विधायक ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर मांगी मदद – Gujarat News
© 2026 हिन्दी खबर एक्सप्रेस | Hindi Khabar Express • Built with GeneratePress