चन्नी ने नशे की होम डिलीवरी का video जारी किया:  5 मिनट में नशे की डिलीवरी, पुलिस पकड़ने के बाद छोड़ देती है – Ludhiana News

चन्नी ने नशे की होम डिलीवरी का video जारी किया: 5 मिनट में नशे की डिलीवरी, पुलिस पकड़ने के बाद छोड़ देती है – Ludhiana News




पंजाब के पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी लगातार आम आदमी पार्टी की सरकार को घेरने में जुटे हैं। चन्नी ने अब सरकार को नशे के मुद्दे पर घेरा है। उन्होंने दो लोगों से बातचीत कर नशे की डिलीवरी का वीडियो जारी किया। चन्नी ने जो वीडियो जारी किया है उसमें दो लोग उनके साथ बैठे हैं। दोनों नशे की डिलीवरी और नशा तस्करों के संबंध में बात कर रहे हैं। वीडियो में दावा किया गया कि नशा तस्कर 10 मिनट क्या 5 मिनट में कहीं भी नशे की डिलीवरी आज भी दे रहे हैं। नशा तस्करों के खिलाफ अगर लोग पुलिस को शिकायत देते हैं तो पहले कार्रवाई नहीं होती। अगर पुलिस पकड़ भी ले तो बाद में उन्हें छोड़ देती है। एक व्यक्ति का दावा है कि उनके रिश्तेदार की नशे से मौत हो गई थी और उन्होंने नशा तस्कर को पकड़वाया था। युवक का भोग भी नहीं पड़ा और उससे पहले तस्कर बाहर आ गया। वीडियो में पंजाब सरकार के युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान पर भी सवाल किए गए। चन्नी के साथ बैठे युवकों का दावा है कि इस अभियान के बाद नशा बढ़ा ही है कम नहीं हुआ। वीडियो में चन्नी और दो लोगों की साथ हुई बातचीत चरणजीत सिंह चन्नी: अभी अगर तुझे नशा लेना हो तो यहां कितनी देर में मिल जाएगा? जवाब: मिल जाएगा 10 मिनट में। चन्नी: 10 मिनट में? जवाब: ज्यादा नहीं चन्नी : हं? जवाब:10 मिनट भी ज्यादा हैं। चन्नी: पांच मिनट में आ जाएगा? जवाब: हांजी, हांजी। ऐसे ही था जी मैं उसका हाथ पकड़ा तो उसने इंजेक्शन लगाया। उसके ब्लड़ में गया और साथ के साथ उसे अटैक आ गया। चन्नी: नहीं फिर पुलिस नहीं पकड़ती उनको। जवाब: पुलिस पकड़ती और छोड़ देती है बाद में। बस एक दिखावा करती है। रोज का 1500-2000 तो करना ही पड़ता है। चन्नी: नहीं तो। जवाब: नहीं तो फिर मरने वाले हालात हो जाते हैं। एक ने ज्यादा लगा दिया तो पहले उसे दिखना बंद हो गया। दिमाग की नशें फट गई उसकी अंदर से। डेथ हो गई उसकी। चन्नी: युद्ध नशेयां दे विरुद्ध इससे कोई फर्क पड़ा तुम्हें मिलने में? जवाब: यह बढ़ जरूर गया घाटा कोई नहीं हुआ जी। जब मेरी बुआ का बेटा खत्म हुआ था तो वो लोग उठवाए थे। उसका भोग भी नहीं पड़ा था वो बंदे बाहर थे।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट