झारखंड में अगले 5 दिन मौसम में बदलाव संभव:  हल्का कोहरा, आंशिक बादल, कुछ जगहों पर हल्की बारिश, 2 डिग्री तक गिरेगा पारा – Ranchi News

झारखंड में अगले 5 दिन मौसम में बदलाव संभव: हल्का कोहरा, आंशिक बादल, कुछ जगहों पर हल्की बारिश, 2 डिग्री तक गिरेगा पारा – Ranchi News



झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार 25 नवंबर के आसपास तक राज्य के कई जिलों में हल्का कोहरा, आंशिक बादल और कुछ जगहों पर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

.

इसके साथ ही रात के तापमान में 2°C तक की गिरावट की संभावना जताई गई है। विभाग ने साफ किया है कि इस अवधि में अधिकांश दिनों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में बादल छाने और हल्की गर्जना की स्थिति बन सकती है।

अगले दो दिन शुष्क रहेगा मौसम

झारखंड के सभी हिस्सों में अगले दो दिन मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। सुबह हल्का कोहरा छाने के बाद आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। इन दोनों दिनों में किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 27-28°C और न्यूनतम 13-14°C के आसपास बना रह सकता है।

22 और 23 नवंबर को राज्य के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पाकुड़ और साहिबगंज समेत कई जिलों में आंशिक बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की गर्जना के साथ बूंदाबांदी की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि बादल बढ़ने से रात के तापमान में और गिरावट दर्ज हो सकती है। न्यूनतम तापमान 12°C तक पहुंचने के आसार हैं। वहीं, हवा की गति भी सामान्य से थोड़ी अधिक रह सकती है।

24-25 नवंबर को होगा ठंड में इजाफा

24 और 25 नवंबर को मौसम फिर से शुष्क होने का अनुमान है। सुबह हल्का कोहरा छाएगा और दिन चढ़ने के साथ धूप निकलेगी। रात के तापमान में गिरावट जारी रहेगी और यह 12°C तक आने की संभावना है।

इस अवधि में दिन का तापमान 27°C के आसपास रहने की उम्मीद है। मौसम केंद्र का कहना है कि आगामी दो दिनों में सुबह और रात की ठंड और बढ़ सकती है। उत्तर और मध्य झारखंड में सुबह के समय हल्की शीतलहर जैसी स्थिति भी बन सकती है।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट