रोहतक के आर्य नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिविल रोड पर एक गाड़ी सड़क के बीच खड़ी थी, जिसके शीशों पर ब्लैक फिल्म लगी हुई थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शीशों से ब्लैक फिल्म को उतारा और गाड़ी का 10500 रुपए का चालान कर दिया। सिविल रोड़ पर एक गाड़ी सड़क के बीच खड़ी थी, जिसके शीशों पर ब्लैक फिल्म लगी हुई थी। ब्लैक फिल्म लगाना कानूनन अपराध है, जिसके लिए पुलिस की तरफ से भारी जुर्माना लगाने का प्रावधान है। इसी कड़ी में आर्य नगर पुलिस ने गश्त के दौरान गाड़ी को पकड़ा और शीशों से ब्लैक फिल्म को उतारा गया। साथ ही गाड़ी का ब्लैक फिल्म व गलत खड़ी करने पर 10500 का जुर्माना लगाया। बिना नंबर प्लेट की गाड़ी ना चलाए
आर्य नगर थाना एसएचओ बिजेंद्र कुमार ने बताया कि एसपी के निर्देशानुसार बिना नंबर प्लेट च ब्लैक फिल्म लगाकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। ब्लैक फिल्म के लिए 10 हजार रुपए का चालान निर्धारित कर रखा है, जबकि गलत साइड गाड़ी पार्किंग का अलग से चालान है। एसएचओ बिजेंद्र सिंह ने बताया कि बिना नंबर प्लेट की गाड़ी चलाने से अगर कोई हादसा होता है तो व्यक्ति की पहचान करना मुश्किल हो जाता है। क्योंकि गाड़ी के नंबर से उसके मालिक की पहचान हो सकती है। पुलिस की तरफ से जगह जगह नाके लगाकर गाड़ियों की जांच की जा रही है।
Source link
रोहतक में ब्लैक फिल्म का काटा चालान: आर्य नगर थाना पुलिस ने की कार्रवाई, 10500 लगाया जुर्माना, गाड़ी से उतारी ब्लैक फिल्म – Rohtak News
- Share



