लुधियाना में बाइक सवार बदमाशों द्वारा माडल टाउन एक्सटेंशन में सब्जी खरीद रही महिला को निशाना बनाया। बदमाशों ने हथियारों के बल पर उससे चेन स्नैचिंग की। महिला ने पहले खुद को बचाने की कोशिश की लेकिन उसकी चैन बाइक सवार बदमाशों के हाथों में आ गई। भाग रही महिला का बाइक से उतर कर दो स्नेचरों ने पीछा भी किया। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में ये घटना कैद हो गई है। इस वारदात के बाद इलाके की महिलाओं में भी सहम पाया जा रहा है। घटना थाना फोकल प्वाइंट क्षेत्र की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 5 मई की है घटना शिकायतकर्ता रीमा चावला पत्नी आत्मजीत सिंह चावला निवासी मॉडल टाउन एक्सटेंशन ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह 5 मई 2026 को शाम करीब 6 बजे घर के बाहर सब्जी लेने के लिए जा रही थी। मोटर साइकिल पर सवार होकर आए स्नेचर जब वह रेहड़ी वाले के पास पहुंची तो उसी दौरान तीन अज्ञात युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर वहां आए। आरोपियों ने महिला को दातर दिखाकर डराया और उसके गले में पहनी सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही थाना फोकल प्वाइंट पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। माडल टाउन पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 304(2) और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
Source link