रेवाड़ी में गढ़ी बोलनी रोड पर ट्रक और कार की टक्कर हो गई। जिसमें कार में सवार एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। राहगीरों ने हादसे के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों में एक बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। जहां से परिजनों उन्हें अपने साथ ले गए। हादसे की सूचना के बाद कसौला थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद मचा हा-हाकार जानकारी के अनुसार वीरवार अल सुबह गांव शेरपुर निवासी एक परिवार के पांच सदस्य कार में सवार होकर किसी काम से जा रहा था। गढ़ी बोलनी रोड पर अमगनी के पास सामने से आ रहे ट्रक से कार की टक्कर हो गई। जिससे घटनास्थल पर हा-हाकार मच गया। आसपास के लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कार में सवार पांच यात्रियों में दो महिलाएं जानकारी के अनुसार कार में गांव शेरपुर गांव के पांच लोग सवार थे। जिनमें दो महिलाएं और एक बच्ची थी। घायलों में 64 वर्षीय धनीराम के अलावा संगीता, रीना और बच्ची गीता शामिल हैं। घायलों में बच्ची गीता की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना के बाद परिजनों ने घायलों को शिफ्ट कर दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
Source link
रेवाड़ी में गढ़ी बोलनी रोड पर कार ट्रक की टक्कर: बच्ची समेत एक परिवार के चार घायल, अमनगनी अपार्टमेंट के पास हादसा – Rewari News
- Share



