अजमेर में दीवार फीडर तोड़कर फीडर में गिरी कार:  अजमेर लौटते समय रात को हादसा; क्रेन से निकाली, पुलिस को पता नहीं – Ajmer News

अजमेर में दीवार फीडर तोड़कर फीडर में गिरी कार: अजमेर लौटते समय रात को हादसा; क्रेन से निकाली, पुलिस को पता नहीं – Ajmer News




पुष्कर से अजमेर लौटते समय घाटी चढ़ने से पहले ही मोड़ पर एक कार शनिवार रात दीवार तोड़ती हुई पुष्कर फीडर में गिर गई। इसमें सवार दो युवकों को मामूली चोटें भी आई। इस दौरान मौके पर खासी भीड़ जमा हो गई। बाद में क्रेन की मदद से कार को निकाला गया। पुष्कर थाने के ड्यूटी ऑफिसर व एएसआई अमराराम ने बताया-ऐसा कोई घटनाक्रम हमारी जानकारी में नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार-पुष्कर की तरफ से अजमेर आ रही कार घाटी चढ़ने से पहले मोड़ पर रात करीब साढे़ नौ बजे अंसतुलित होकर दीवार तोड़ती हुई फीडर में जा गिरी। कार में दो युवक सवार थे। कार के गिरने के बाद वे बाहर निकले और खुद को सकुशल बताया। बाद में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद क्रेन मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से कार को बाहर निकलवाया। कार क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। जब इस मामले में पुलिस से सम्पर्क किया तो मामले में अनभिज्ञता जताई।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट