कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी कल आएंगी भिवानी:  1649.56 लाख की विकास परियोजनाओं का करेंगी शिलान्यास व उद्घाटन, रैली को लेकर भाजपाईयों की तय करेंगी जिम्मेदारी – Bhiwani News

कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी कल आएंगी भिवानी: 1649.56 लाख की विकास परियोजनाओं का करेंगी शिलान्यास व उद्घाटन, रैली को लेकर भाजपाईयों की तय करेंगी जिम्मेदारी – Bhiwani News




हरियाणा की महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई एवं जल संसाधन विकास विभाग की कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी शनिवार को लगभग 1649.56 लाख रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगी।
डीसी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कैरु बीडीपीओ कार्यालय में 204.90 लाख रुपए की सिंचाई विभाग की परियोजनाएं, जिसमें चौधरी बंसीलाल चैनल पंप हाउस नंबर 3, पंप हाउस नंबर 4 और पंप हाउस नंबर 5 शामिल है। तीनों पंपों के नवीनीकरण का उद्घाटन किया जाएगा। इसी प्रकार कैरू ब्लॉक में जिला विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा 21 गांव में 879.69 लाख रुपए की धनराशि की 49 विकास परियोजनाओ का शिलान्यास व उद्घाटन किया जाएगा। सरकार की विभिन्न स्कीमों में इनमें एमजीवीवाई, एचआरडीएफ, डिस्टेंशनग्रांट, एमपी लैंड, डीप्लान और वीएएनजीवाई स्कीमों के तहत 21 गांवों में भानगढ़, डांगर, धारवान बास, ढाबढाणी, गोलागढ़, इन्दीवाली, जीतवानबास, जूई कलां, कैरू, खेरपुरा, कसुंभी, लहलना, लालावास, लेघाभानान, लेघा हेतवान, लोहानी, मानसरबास, पोकर वास, शिमलावास, सुंगरपुर व टिटनी आदि गांवों की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगी। 13 गांव में 564.97 लाख की परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगी
इसी प्रकार तोशाम रेस्ट हाउस में तोशाम ब्लॉक के 13 गांव में 564.97 लाख रुपए की विभिन्न 17 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगी। तोशाम ब्लॉक के रिवासा, बजीना, बिड़ौला, अलखपुरा, भारीवास, दुल्हेड़ी, पटौदी कलां, संडवा, तोशाम, पिजोखरा बागानवाला, छप्पार जोगीयान व ढाणी माहू आदि गांवों की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगी। केबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी शनिवार को गांव गोलागढ़ में भूतपूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल समाधि पर पुष्प अर्पित करेंगी। वहीं तोशाम पंजाबी धर्मशाला में 31 मार्च को तोशाम में प्रस्तावित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित प्रगतिशील रैली के बेहतर क्रियान्वन के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय करेंगी।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट