करनाल पहुंचे केबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी:  अभय चौटाला के बयान और ऑपरेशन लोटस पर बोले बेदी, कहा-सीधे चुनाव में उतरकर बनाएंगे सरकार – Karnal News

करनाल पहुंचे केबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी: अभय चौटाला के बयान और ऑपरेशन लोटस पर बोले बेदी, कहा-सीधे चुनाव में उतरकर बनाएंगे सरकार – Karnal News




हरियाणा सरकार के केबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी करनाल पहुंचे। वे यहां एक कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम के दौरान छात्रों, शिक्षकों और आयोजकों से मुलाकात हुई। इसी मौके पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की और सरकार की योजनाओं, पेंशन के मुद्दे, विपक्ष के बयानों और राजनीतिक हालात पर अपनी बात रखी। छात्रों को आज बांटी जाएंगी स्कॉलरशिप
पत्रकारों से बातचीत में केबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि आज कॉलेज कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में छात्रों को स्कॉलरशिप वितरित की जाएगी। सरकार का उद्देश्य है कि आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को पढ़ाई में किसी तरह की परेशानी न आए और वे आगे बढ़ सकें। बुजुर्गों की पेंशन पर दिया भरोसा
बुजुर्गों की पेंशन काटे जाने के सवाल पर बेदी ने कहा कि यह विषय अब सुलझ चुका है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री जी कह चुके हैं कि किसी भी बुजुर्ग की पेंशन बंद नहीं होगी। सभी की पेंशन डाल दी गई है और किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। अभय चौटाला के बयान पर तंज
अभय चौटाला द्वारा 2029 में पेंशन डबल करने के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बेदी ने कहा कि जब उनकी सरकार आएगी तब वे कर लेंगे। अभी तो हालात ऐसे हैं कि ना नौ मण तेल होगा और ना ही राधा नाचेगी। पंजाब और आम आदमी पार्टी के मामले पर सवाल
पंजाब में आम आदमी पार्टी की एमएलए से जुड़े हरियाणा सीएम के मामले पर बेदी ने कहा कि फिलहाल यह बात सिर्फ मीडिया में रखी गई है। अभी तक इसकी कोई अथेंटिसिटी नहीं है। किसी संपर्क का नाम लिया जा रहा है, अब संपर्क किसने किया, इसका जवाब आरोप लगाने वाले को ही देना चाहिए। ऑपरेशन लोटस की जरूरत नहीं
ऑपरेशन लोटस को लेकर पूछे गए सवाल पर बेदी ने कहा कि इस समय इसकी कोई जरूरत नहीं है। हम सीधे चुनाव में जाएंगे, लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव लड़ेंगे और सरकार बनाएंगे।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट