भोजपुर में बहन की शादी से पहले भाई की मौत:  मां को लाने पटना जा रहा था, ट्रेन की चपेट में आने से गई जान – Bhojpur News

भोजपुर में बहन की शादी से पहले भाई की मौत: मां को लाने पटना जा रहा था, ट्रेन की चपेट में आने से गई जान – Bhojpur News




दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। 10 फरवरी को बहन की शादी होने वाली थी। मृतक आदित्य कुमार(17) चांदी थाना क्षेत्र के भदवर गांव वार्ड नंबर 1 का रहने वाला था। घटना कुल्हड़िया स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक की है। बड़े भाई विकास कुमार ने बताया कि मां बुची देवी रिश्तेदार के घर पटना गई हुई थी। मां को लाने के लिए पैसेंजर ट्रेन से जा रहा था। इस दौरान हादसे का शिकार हो गया। स्थानीय लोगों से सूचना मिली। जिसके बाद परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव सौंप दिया। घर में मचा कोहराम आदित्य कुमार तीन भाई-बहन में दूसरे नंबर पर था। घर में मां बुची देवी, भाई विकास कुमार और बहन पूर्णिमा कुमारी है। पिता इस दुनिया में नहीं हैं। अगले महीने 10 फरवरी को पूर्णिमा की बारात आने वाली थी। लेकिन बहन की घर से डोली उठने से पहले ही भाई की अर्थी उठ गई। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट