कुरुक्षेत्र IGM में बॉलीवुड एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे की एंट्री: श्रीकृष्ण लीलाओं पर करेंगी नृत्य-नाटिका, वीडियो शेयर, कई अभिनेत्री दे चुकीं प्रस्तुति – Kurukshetra News


कुरुक्षेत्र IGM में आने के लिए शेयर की गई वीडियो में जय श्री कृष्णा बोलकर हाथ जोड़तीं पद्मिनी कोल्हापुरे।

कुरूक्षेत्र जिले में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव (IGM) हमेशा से ही बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों को भक्ति के रंग में रंगता आया है। अगले सप्ताह 24 नवंबर से महोत्सव के मुख्य कार्यक्रमों का आगाज होने जा रहा है और पहले ही दिन बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री पद्

.

वे श्रीकृष्ण के जीवन और उनकी दिव्य लीलाओं की अपनी प्रस्तुति के जरिए जीवंत करने की कोशिश करेंगी। वे श्रीकृष्ण की लीलाओं को मनमोहक नृत्य नाटिका से प्रस्तुत करेंगी। इस प्रस्तुति को गीता ग्रुप ऑफ आर्ट्स के सहयोग से तैयार किया गया है। इसके निर्देशक अर्पित शर्मा और प्रांजलि हैं।

24 नवंबर काे देंगी प्रस्तुति।

महोत्सव में आने को लेकर उत्साहित

महोत्सव में आने को लेकर पद्मिनी कोल्हापुरे काफी उत्साहित है। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर अपनी भागीदारी का ऐलान किया। उन्होंने वीडियो में कहा, जय श्रीकृष्णा। कुरुक्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में 24 नवंबर को कृष्ण नाट्य प्रस्तुति देने आ रही हूं। गीता ग्रुप ऑफ आर्ट्स के साथ… इसके निर्देशक अर्पित शर्मा और प्रांजलि को इस शो में मुझे बुलाने के लिए धन्यवाद। डायरेक्टर जनरल, आर्ट एंड कल्चर अफेयर्स।

भक्ति और कला की धरोहर

80 के दशक की आइकोनिक अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे का नाम ही रोमांस, संगीत और नृत्य से जुड़ा है। उनका जन्म एक संगीतमय परिवार में हुआ। उनके पिता प्रसिद्ध संगीतकार पंडित पंढरीनाथ कोल्हापुरे थे। बचपन से ही उन्होंने चाइल्ड सिंगर के रूप में सफर शुरू किया।

2024 में गाया मेरे कन्हैया

साल 2024 में रिलीज हुए उनके डेवोशनल भजन मैं तेरी आंखों में डूबी रहूं मेरे कन्हैया उनके फैन के दिलों में बस गया। यह भजन उनकी कृष्ण भक्ति को भी दिखाता है। पुरानी फिल्मों में भी उनका कृष्ण धरती पे आजा तू गीत के साथ उनका भगवान कृष्ण से जुड़ाव दर्शाता है।

द्रौपदी नृत्य की प्रस्तुति देतीं अमीषा पटेल और मीनाक्षी शेषाद्री।(फाइल फोटो)

द्रौपदी नृत्य की प्रस्तुति देतीं अमीषा पटेल और मीनाक्षी शेषाद्री।(फाइल फोटो)

परंपरा का सिलसिला

पिछले साल मीनाक्षी शेषाद्री ने द्रौपदी डांस ड्रामा से दर्शकों को दिल जीता था। 2019 में अमीषा पटेल ने देवी रुक्मिणी के विवाह पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की, जिसमें उन्होंने रुक्मिणी का और अर्पित शर्मा ने श्रीकृष्ण का किरदार निभाया था।

IGM में प्रस्तुति देतीं ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी। (फाइल फोटो)

IGM में प्रस्तुति देतीं ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी। (फाइल फोटो)

ड्रीम गर्ल भी दे चुकीं प्रस्तुति

साल 2016 में ‘ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने अपने नृत्य की प्रस्तुति दी थी। उन्होंने द्रौपदी नृत्य प्रस्तुति से महोत्सव में रस भर दिया था। आज भी उनकी तस्वीरें महोत्सव का आकर्षण बनी हुई हैं। इस बार पद्मिनी कोल्हापुरे की एंट्री से महोत्सव का रंग और भी निखर जाएगा।

सितारों भरी सांस्कृतिक संध्या

  • 25 नवंबर: सूफी की जादुई दुनिया में ले जाएंगे कंवर ग्रेवाल। उनकी मधुर आवाज में गीता के संदेश सूफी अंदाज में गूंजेंगे।
  • 26 नवंबर: टीवी के लोकप्रिय चेहरे पुनीत ईस्सर महाभारत की कहानियों को जीवंत करेंगे, अपनी अभिनय कला से दर्शकों को युद्धभूमि कुरुक्षेत्र की याद दिलाएंगे।
  • 27 नवंबर: सुरेश वाडेकर की आवाज में गीता के भजनों का गुणगान होगा।
  • 28 नवंबर: रामायण पर आधारित नाट्य प्रस्तुति, जो मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के माध्यम से गीता के नैतिक मूल्यों को उजागर करेगी।
  • 29 नवंबर: डॉ. हरिओम पंवार की संगीतमय प्रस्तुति होगी।
  • 30 नवंबर: साध्वी पूर्णिमा का आध्यात्मिक प्रवचन और भक्ति गान होगा।
  • 01 दिसंबर: मुख्य कार्यक्रम के अंतिम दिन प्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा अपनी प्रस्तुति से महोत्सव को विदाई देंगे।

25 को PM होंगे शामिल

इस बीच 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरु तेगबहादुर के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित राष्ट्र स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। अब यह कार्यक्रम ज्योतिसर यानी गीता उपदेश स्थली पर होगा। PM मोदी ज्योतिसर अनुभव केंद्र का इनोग्रेशन भी करेंगे। इसे महाभारत थीम पर बनाया गया है।



Source link