पानीपत में दुकान के एडवांस किराया पर खूनी संघर्ष:  दुकानदार पर चाकूओं से किया हमला, सिर और गर्दन पर आई गंभीर चोटें – Panipat News

पानीपत में दुकान के एडवांस किराया पर खूनी संघर्ष: दुकानदार पर चाकूओं से किया हमला, सिर और गर्दन पर आई गंभीर चोटें – Panipat News




पानीपत शहर के शिव नगर इलाके में दुकान के एडवांस किराए के लेन-देन को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दो युवकों ने एक दुकानदार पर उसी की दुकान में रखे मुर्गा काटने वाले चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दुकानदार के सिर और गर्दन पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल दुकानदार ने किशनपुरा चौकी पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ये है पूरा मामला पीर वाली गली, शिव नगर निवासी शहजाद ने पुलिस को बताया कि वह शिव नगर गली नंबर 1 में अपनी दुकान चलाता है। शहजाद के अनुसार, रविवार 29 मार्च की शाम करीब 7 बजे जब वह अपनी दुकान पर काम कर रहा था, तभी अक्षय नाम का युवक वहां आया। अक्षय ने शहजाद से कहा कि उसने 26 मार्च को विकास नगर वाली दुकान के लिए जो 4,000 रुपए एडवांस किराया दिया था, वह उसे वापस चाहिए क्योंकि अब उसे वह दुकान किराए पर नहीं लेनी है। जबरदस्ती दुकान से बाहर खींचा और किया हमला शहजाद ने अक्षय को समझाया कि एडवांस के पैसे दुकान मालिक को दिए जा चुके हैं। इसी बात पर अक्षय भड़क गया और शहजाद को जबरदस्ती दुकान से बाहर खींचने लगा। जब शहजाद ने खुद को छुड़ाने की कोशिश की, तो वहां मौजूद अक्षय और उसके साथी रिंकू ने उसे पकड़ लिया। अक्षय ने दुकान में रखा मुर्गा काटने वाला चाकू उठा लिया और शहजाद के सिर व गर्दन पर वार कर दिया। जान से मारने की धमकी देकर फरार हुए आरोपी अचानक हुए इस हमले से शहजाद लहूलुहान होकर गिर पड़ा। चीख-पुकार सुनकर जब आसपास के लोग और भीड़ इकट्ठा होने लगी, तो आरोपी अक्षय और रिंकू हाथ में चाकू लहराते हुए मौके से फरार हो गए। जाते समय आरोपियों ने शहजाद को जान से मारने की धमकी भी दी।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट