नूंह जिले में गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देश पर जिलेभर में सघन वाहन चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है। सभी थाना क्षेत्रों और पुलिस नाकों पर दिन-रात आने-जाने वाले प्रत्येक वाहन की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस ने जिले के मुख्य मार्गों, सीमावर्ती इलाकों, गांवों के प्रवेश द्वारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नाके लगाकर वाहनों को रोककर जांच की। इस दौरान वाहन चालकों की पहचान, लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन और अन्य जरूरी दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। बिना नंबर प्लेट, काले शीशे, बिना दस्तावेज और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर नियमानुसार कार्रवाई भी की जा रही है। 24 घंटे रखी जा रही निगरानी जय सिंहपुर चौकी इंचार्ज महेश ने बताया कि एसपी के आदेशानुसार जिले के प्रत्येक नाके पर चौबीसों घंटे चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि दिन के साथ रात में भी विशेष अभियान चलाया जा रहा है, ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधि को समय रहते रोका जा सके। पुलिस पूरी तरह सतर्क है और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि चेकिंग के दौरान पुलिस का पूरा सहयोग करें और वाहन के सभी जरूरी दस्तावेज अपने साथ रखें। साथ ही, किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल सुरक्षा के मद्देनज़र चलाया जा रहा है, ताकि गणतंत्र दिवस जिले में शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जा सके।
Source link
नूंह में गणतंत्र दिवस को लेकर नाकाबंदी: बाहर से आने वाले वाहनों की चेकिंग, संदिग्ध लोगों की तलाश, भीड़भाड़ वाले इलाकों पर नजर – Nuh News
- Share



