न्यू इयर सेलिब्रेशन के दौरान स्विट्जरलैंड के रिजॉर्ट में ब्लास्ट:  कई लोगों के मारे जाने की खबर, कई घायल; अब तक हादसे की वजह साफ नहीं

न्यू इयर सेलिब्रेशन के दौरान स्विट्जरलैंड के रिजॉर्ट में ब्लास्ट: कई लोगों के मारे जाने की खबर, कई घायल; अब तक हादसे की वजह साफ नहीं


  • Hindi News
  • International
  • Breaking News: Explosion During New Year’s Celebrations In Crans Montana, Switzerland, Several People Reported Dead

बर्न4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

स्विट्जरलैंड के मशहूर लग्जरी अल्पाइन स्की रिसॉर्ट शहर क्रांस मोंटाना में गुरुवार तड़के न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान विस्फोट हुआ। इस धमाके में कई लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि कई अन्य घायल हैं। स्विस पुलिस ने इसकी पुष्टि की है।

पुलिस के मुताबिक, यह विस्फोट लोकल समय के मुताबिक रात 1:30 बजे हुआ। धमाका कॉन्स्टेलेशन बार में हुआ, जहां न्यू ईयर ईव का जश्न चल रहा था। विस्फोट के समय बार में लोग मौजूद थे, जिससे जानमाल का नुकसान ज्यादा हुआ।

पुलिस और इमरजेंसी टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू में जुटी हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल विस्फोट के वजहों की जांच की जा रही है।

विस्फोट के बाद पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच कर लोगों की मदद पर जुटी है।

विस्फोट के बाद पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच कर लोगों की मदद पर जुटी है।

विस्फोट वाली जगह को सील कर दिया गया

स्विट्जरलैंड के दक्षिण-पश्चिमी रीजन वालेस कैंटन की पुलिस के प्रवक्ता गाएतान लाथियों ने मीडिया को बताया कि ‘फिलहाल विस्फोट की वजह साफ नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि घटना में कई लोग घायल हुए हैं और कई की जान चली गई है।’

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। एहतियात के तौर पर विस्फोट वाली जगह और उसके आसपास के इलाके को सील कर दिया गया है।

क्रांस-मोंटाना में हॉलिडे पर बड़ी संख्या में टूरिस्ट आते हैं

क्रांस-मोंटाना स्विट्जरलैंड के आल्प्स पर्वत क्षेत्र में स्थित एक लग्जरी स्की रिसॉर्ट है। यह जगह स्विस राजधानी बर्न से करीब दो घंटे की दूरी पर है और यहां हर साल बड़ी संख्या में टूरिस्ट आते हैं, खासकर सर्दियों और नए साल के समय।

फॉरेंसिक टीमें मौके से सबूत जुटा रही हैं और बार में मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ वीडियो में बार में आग लगी हुई दिखाई दे रही है, हालांकि पुलिस ने इन वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…

खबरें और भी हैं…



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट