कोटा में दिनदहाड़े कोचिंग के बाहर से बाइक चोरी: सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, दो बदमाश चोरी करते आए नजर, पीड़ित ने थाने में दी शिकायत – Kota News



कोचिंग के बाहर खड़ी बाइक चोरी करता चोर

कोटा शहर के विज्ञान नगर थाना क्षेत्र स्थित इंडस्ट्रियल एरिया रोड नंबर तीन पर दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना सामने आई है। यहां एक कोचिंग संस्थान में कार्यरत कर्मचारी की बाइक को चोरों ने बेखौफ होकर चोरी कर लिया। पूरी घटना कोचिंग संस्थान की बिल्डिंग में लग

.

बाइक मालिक विजय नागर ने बताया कि वह पिछले तीन वर्षों से एक कोचिंग संस्थान में फैसिलिटी मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। 16 दिसंबर को रोजाना की तरह वह अपनी बजाज डिस्कवर बाइक नंबर RJ29 5J 0590 से कोचिंग संस्थान पहुंचे थे। उन्होंने गेट नंबर तीन के बाहर बाइक खड़ी की और अपने कार्य में लग गए। शाम करीब 6:30 बजे जब वह घर जाने के लिए बाइक लेने पहुंचे तो बाइक वहां मौजूद नहीं थी।

इसके बाद उन्होंने कोचिंग संस्थान का सीसीटीवी फुटेज खंगाला, जिसमें दो अज्ञात बदमाश एक अन्य मोटरसाइकिल पर आते हुए नजर आए। फुटेज में साफ दिखाई देता है कि दोपहर करीब 2:16 बजे उनमें से एक बदमाश विजय नागर की बाइक को चोरी कर ले जाता है, जबकि दूसरा बदमाश उसका साथ देता है।

पीड़ित ने घटना की शिकायत विज्ञान नगर थाने में दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।



Source link