नौगांव में ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार: घायल युवक को पिकअप से अस्पताल पहुंचाया, जिला अस्पताल रेफर – Chhatarpur (MP) News




छतरपुर जिले के नौगांव में बुधवार देर रात नौगांव-टीकमगढ़ रोड पर एक सड़क हादसा हो गया। धर्म कांटे के पास ट्रक के बैक करते समय एक बाइक सवार उसकी चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, गरौली रोड स्थित धर्म कांटे पर वजन कराने के बाद ट्रक क्रमांक CG 04 JD 6702 बैक हो रहा था। इसी दौरान टीकमगढ़ की ओर जा रहा बाइक सवार युवक (MP 36 ZE 4460) ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक के हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस की मदद से उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव ले जाया गया। अस्पताल नहीं मिली तो पिकअप से लाए अस्पताल
घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। इसके चलते उसे एक पिकअप वाहन से अस्पताल लाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। घायल युवक ने अपना नाम जय प्रकाश राजपूत, पिता जयहिंद राजपूत, निवासी सिमराखुर्द, जिला टीकमगढ़ बताया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link