खैरथल-तिजारा जिले में 29,260 बैग यूरिया की बड़ी खेप पहुंची: रबी सीजन के लिए किसानों को मिलेगी राहत – Khairthal-Tijara News



रबी सीजन के बीच खैरथल-तिजारा जिले के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। जिले में आज यूरिया उर्वरक की 29,260 बैग (कुल 1,330 मीट्रिक टन) की रैक पहुंच गई है। यह आपूर्ति 48 निजी उर्वरक विक्रेताओं और 14 ग्राम सेवा सहकारी समितियों को की गई है, जिससे जिले भर म

.

जिला परिषद स्थित कृषि कार्यालय से जानकारी देते हुए संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) विजय सिंह ने बताया-यह खेप मुंडावर, तिजारा, किशनगढ़बास, कोटकासिम, टपूकड़ा, हरसोली, बीबीरानी सहित पूरे जिले के प्रमुख केंद्रों पर वितरित कर दी गई है।

संयुक्त निदेशक ने स्पष्ट किया कि पारदर्शी वितरण हेतु एक किसान को अधिकतम पांच बैग ही दिए जाएंगे। इसके लिए किसान को आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा, बिना आधार के वितरण नहीं किया जाएगा। उन्होंने विक्रेताओं को कृषक-वार बिक्री रिकॉर्ड नियमित रूप से संधारित करने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि कालाबाजारी व अनियमितताओं पर रोक लगाई जा सके।

किसानों से की अपील किसानों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि आवश्यकता अनुसार ही यूरिया खरीदें, अनावश्यक भंडारण न करें। जिले में हर महीने निरंतर आपूर्ति हो रही है और उर्वरकों की कमी नहीं आने दी जाएगी। प्रशासन की सख्त निगरानी में वितरण व्यवस्था लागू है, जिससे सभी किसानों तक समय पर उर्वरक पहुंचे और फसलों की उत्पादकता बनी रहे।



Source link