बक्सर में साइकिल-बुलेट की टक्कर, एक की मौत: भाई-बहन और जीजा घायल, चार दिन पहले हुई थी शादी – Buxar News




बक्सर में गुरुवार को बुलेट बाइक और साइकिल सवार के बीच टक्कर हो गई। हादसे में वृद्ध व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बुलेट पर सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रामपुर क्षेत्र की है। बुलेट सवार की पहचान मांगराव निवासी अविनाश कुमार (40) के रूप में हुई है। अविनाश किसी शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी रामपुर के पास ये हादसा हुआ। गंभीर रूप से घायल अविनाश कुमार और उनके दीदी-जीजा को स्थानीय लोगों की मदद से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां से तीनों को वाराणसी रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अविनाश कुमार के जीजा विक्की कुमार और दीदी खुशी की चार दिन पहले ही शादी हुई थी। वृद्ध व्यक्ति की पहचान में जुटी पुलिस वहीं मृतक साइकिल सवार की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि वह नुआंव की ओर जा रहे थे और उनकी साइकिल पर सब्जियां लदी हुई थीं। पुलिस आसपास के इलाकों में उनकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बुलेट और साइकिल को जब्त कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाने की मांग राजपुर थाना प्रभारी निवास कुमार ने बताया कि मृतक वृद्ध की पहचान के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह हादसा बुलेट सवार की तेज रफ्तार के कारण हुआ प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।



Source link