भोपाल स्टेशन:  पार्सल से जाम और ड्रॉप एंड गो बंद, दोनों छोर पर लोग होते हैं परेशानी – Bhopal News

भोपाल स्टेशन: पार्सल से जाम और ड्रॉप एंड गो बंद, दोनों छोर पर लोग होते हैं परेशानी – Bhopal News




भोपाल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही सुगम बनाने के दावे जमीनी हकीकत में दम तोड़ते नजर आ रहे हैं। स्टेशन के दोनों छोर (प्लेटफॉर्म नंबर 1 और प्लेटफॉर्म नंबर 6) पर अव्यवस्था के चलते यात्रियों को रोज़ाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक ओर पार्सल के सामान से यातायात जाम हो रहा है, तो दूसरी ओर ड्रॉप एंड गो व्यवस्था बंद होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भोपाल रेलवे स्टेशन के दोनों ओर रोजाना 25 हजार से अधिक वाहनों का आवागमन होता है, जबकि त्योहारी और पीक सीजन में 80 हजार से ज्यादा यात्री स्टेशन की दोनों एंट्री से आवाजाही करते हैं। इसके बावजूद यात्री सुविधाओं को लेकर ठोस व्यवस्था नजर नहीं आ रही है। प्लेटफॉर्म नंबर 1… पार्सल व्यवस्था बनी मुसीबत स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 की ओर स्थित पार्सल एरिया में आए दिन ट्रेनों का सामान पार्किंग और वाहन मार्ग के आसपास रख दिया जाता है। नतीजतन सड़क पर जाम की स्थिति बन जाती है। निजी वाहन, टैक्सी और ऑटो चालक लंबे समय तक फंसे रहते हैं। सुबह और शाम के व्यस्त समय में हालात और भी बिगड़ जाते हैं। स्टेशन छोड़ने या यात्रियों को लेने आए वाहन जाम में उलझ जाते हैं। प्लेटफॉर्म नंबर 6 की ओर ड्रॉप एंड गो बंद: दूसरी तरफ, प्लेटफॉर्म नंबर 6 की ओर ड्रॉप एंड गो लाइन बंद होने से यात्रियों को राहत नहीं मिल पा रही है। यहां वाहनों के प्रवेश पर रोक है। बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया है। इसके चलते यात्रियों को काफी दूरी पैदल तय करनी पड़ती है। बुजुर्गों, महिलाओं और भारी सामान के साथ यात्रा करने वालों के लिए यह स्थिति खास तौर पर परेशान करने वाली है। रेल प्रशासन की दलीलें इस मामले पर रेल अधिकारियों का कहना है कि पार्सल का सामान उसी प्लेटफॉर्म पर रखा जाता है, जहां से संबंधित ट्रेन को रवाना होना होता है। यह अस्थायी व्यवस्था है। वहीं, प्लेटफॉर्म नंबर 6 की ओर ड्रॉप एंड गो को लेकर अधिकारियों का तर्क है कि सीमित वाहनों को अनुमति इसलिए दी गई है, ताकि अनियंत्रित वाहन प्रवेश से जाम की स्थिति न बने।
यात्री बोले-रोजाना झेलनी पड़ रही है परेशानी यात्रियों का कहना है कि दोनों ओर की अव्यवस्था से उन्हें हर दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों का सुझाव है कि पार्सल के लिए अलग स्थान तय किया जाए। ड्रॉप एंड गो व्यवस्था को बेहतर ढंग से संचालित किया जाए, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके। आए दिन ऐसी परेशानी होने से यात्रियों और उनके परिजन बहुत परेशान होते हैं।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट