भिवानी जिले के ढाणी लक्ष्मण गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को लोहारू स्थित एसडीएम कार्यालय में मनीषा मौत प्रकरण को लेकर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने मामले का शीघ्र खुलासा करने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि परिवार को न्याय नहीं मिला तो 28 फरवरी को बड़ी पंचायत बुलाई जाएगी। बता दें कि इस मामले में CBI जांच कर रही है, लेकिन मौत केसे हुई, इसमें कोई खुलासा नहीं हुआ है। ज्ञापन में बताया गया कि 5 फरवरी 2026 को बुढ़ेड़ा क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात का समय मांगा था। इस संबंध में एक ज्ञापन भी सौंपा गया था, लेकिन अब तक मिलने का समय निर्धारित नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने एसडीएम से अनुरोध किया कि उन्हें जल्द से जल्द मुख्यमंत्री से मिलवाया जाए, ताकि वे अपनी बात सीधे सरकार तक पहुंचा सकें। निष्पक्ष जांच और शीघ्र खुलासे की मांग ग्रामीणों ने कहा कि मनीषा प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर जल्द से जल्द सच्चाई सामने लाई जाए। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और क्षेत्र में शांति बनी रहे। कार्रवाई न होने पर पंचायत बुलाने की चेतावनी ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो 28 फरवरी को बुढ़ेड़ा कन्नी में एक बड़ी पंचायत बुलाई जाएगी। इस पंचायत में 52-84 खाप सहित हरियाणा स्तर की बड़ी पंचायत आयोजित करने पर विचार किया जाएगा और आगे की रणनीति तय की जाएगी। कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि यदि प्रशासन ने समय पर कदम नहीं उठाए, तो कानून-व्यवस्था से जुड़ी किसी भी स्थिति की जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। कई ग्रामीण रहे मौजूद एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपने वालों में मेवा सिंह आर्य, जयसिंह, आजाद सिंह भुंगला, सिंभूराम सहित कई अन्य ग्रामीण उपस्थित थे। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की गंभीरता को देखते हुए शीघ्र सकारात्मक पहल करने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में शांति और विश्वास का माहौल बना रहे।
Source link
भिवानी टीचर मनीषा डेथ मिस्ट्री- SDM को सौंपा ज्ञापन: बोले- बेटी को नहीं मिला न्याय; 28 फरवरी को बड़ी पंचायत बुलाने की चेतावनी – Loharu News
- Share



