भास्कर अपडेट्स:  नवी मुंबई में 11 महीने में 499 बच्चे लापता, पुलिस ने 458 बच्चों को ढूंढ़ा; 41 अब भी गुम

भास्कर अपडेट्स: नवी मुंबई में 11 महीने में 499 बच्चे लापता, पुलिस ने 458 बच्चों को ढूंढ़ा; 41 अब भी गुम


  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नवी मुंबई से जनवरी से नवंबर 2025 के बीच 499 बच्चों के अपहरण/लापता होने की शिकायतें दर्ज हुईं। पुलिस ने इनमें से 458 बच्चों को ढूंढ़ निकाला है, जबकि 41 बच्चे अब भी गायब हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक बरामद किए गए बच्चों के मामलों में अपराध की नीयत कम और व्यक्तिगत/भावनात्मक कारण ज्यादा सामने आए।

128 बच्चे प्रेम संबंधों के कारण और 114 बच्चे माता–पिता द्वारा डांटे जाने के बाद घर से निकल गए थे। इसके अलावा, 103 बच्चे रिश्तेदारों के यहां चले गए थे, 63 घूमने के लिए निकल पड़े और 48 अपने गर्लफ्रेंड के घर पहुंचे थे। एक मामला मानसिक अक्षमता और एक एडीआर से जुड़ा पाया गया। इन सभी मामलों में 25 प्रकरण पॉक्सो से संबंधित थे।

आंकड़ों के अनुसार, 1 जनवरी से 29 नवंबर के बीच लापता हुए 499 बच्चों में 349 लड़कियां शामिल थीं। पुलिस ने 458 बच्चों को ढूंढ़ निकाला, जिनमें से 315 लड़कियां थीं। अभी भी गायब 41 बच्चों में 34 लड़कियां और 7 लड़के हैं। पुलिस ने इन मामलों में कुल 483 एफआईआर दर्ज कीं और 442 मामलों को सुलझाया, जिससे 91.78% का डिटेक्शन रेट दर्ज हुआ।

खबरें और भी हैं…



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट